Web  hindi.cri.cn
वर्ष 2014 के आगमन पर चीनी राष्ट्राध्यक्ष का बधाई संदेश
2013-12-31 19:09:19


यह चाइना रेडियो इन्टरनेशनल है। श्रोता मित्रो, वर्ष 2014 आने वाला है। चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग ने चाइना रेडियो इन्टरनेशनल, चाइना नेशनल रेडियो और चाइना केंद्रीय टीवी के माध्यम से वर्ष 2014 का बधाई संदेश भेजा। उन्हें उम्मीद है कि सभी चीनी लोग, हांगकांग, मकाओ व थाईवान के देशबंधु एवं विदेशों में रह रहे चीनी मूल के लोग और विश्व के विभिन्न देशों के लोग नए साल में खुशहाल और स्वस्थ रहेंगे। सुनिए विस्तार से

लेडीज एंड जेंटलमैन, कॉमरेड और दोस्त:

आशाओं से भरा वर्ष 2014 आ रहा है।

नए साल में नई स्थितियां भी आएंगी। यहां मैं चीन की विभिन्न जातियों के लोगों की ओर से हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र और मकाओ प्रशासनिक क्षेत्र के देशबंधुओं, थाईवानी देशबंधुओं, विदेशों में रह रहे चीनी मूल के लोगों और दुनिया भर के विभिन्न देशों की जनता और दोस्तों को हार्दिक बधाई दे रहा हूं। शुभकामनाएं।

उम्मीद है कि सभी बूढ़े लोग स्वस्थ रहें, बच्चे खुशहाल रहें और हर एक परिवार सुखी रहे।

पुराना साल समाप्त होने वाला है और नया साल आ रहा है। इसी वक्त बहुत ज्यादा मज़दूर, किसान और कर्मचारी अपने कार्य स्थल में लगे हुए हैं। अनगिनत देशबंधु विश्व के विभिन्न स्थलों में मातृभूमि के लिए मेहनत से काम कर रहे हैं। बहुत से चीनी जन मुक्ति सेना के सैनिक, सैन्य पुलिस कर्मचारी और सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के पुलिसकर्मी अब अपना मिशन कर रहे हैं।

वे लोग मातृभूमि और परिजनों से दूर होकर इस समय अपने परिजनों के साथ नहीं रह सकते।

मैं मातृभूमि और देश की जनता की ओर से उन्हें सदिच्छापूर्ण अभिवादन करता हूँ। आशा है कि वे सुरक्षित और सही सलामत रहें।

वर्ष 2013 हमारे देश और जनता के लिए एक असाधारण साल रहा। हमने एक साथ मिलकर विभिन्न मुश्किलों और चुनौतियों को जीतकर नई और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।

हमारी कामयाबियां सभी लोगों की मेहनत और खून पसीने से अलग नहीं हो सकतीं। इस तरह यहां मैं सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूँ।

वर्ष 2013 में हमने सर्वांगीर्ण तौर पर सुधार के लिए आम बंदोबस्त किया और भविष्य के विकास के लिए शानदार ब्लू-मैप का वर्णन किया।

वर्ष 2014 में हम सुधार के रास्ते में जरुर नए कदम उठाकर आगे बढ़ेंगे।

सुधार को आगे बढ़ाने का हमारा लक्ष्य देश को और समृद्ध, समाज को और न्यायपूर्ण व युक्तिसंगत, जनता के जीवन को और सुनहरा बनाना है।

सुधार को साकार करने के लिए हम सब लोगों की कोशिश करनी चाहिए, यह एक महान कार्य है, इस दौरान बड़ी मेहनत की आवश्यकता है।

मेहनत से काम करने पर हम अवश्य ही कामयाबी हासिल कर सकते हैं। सुधार और खुलेपन के दौरान कई शानदार उपलब्धियां प्राप्त की हैं। मुझे पक्का विश्वास है कि चीनी जनता अवश्य ही नई और शानदार कामयाबियां हासिल कर सकेगी।

दुनिया बहुत बड़ी है और आकाश में सितारे बहुत चमकदार हैं।

7 अरब लोग एक साथ पृथ्वी पर रहते हैं। हमें एक दूसरे का समर्थन करते हुए मदद भी देनी चाहिए, ताकि समान विकास साकार हो सके।

चीनी जनता चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान वाले चीनी स्वप्न की खोज कर रही है। कामना है कि विभिन्न देशों की जनता भी अपने सपने को बखूबी अंजाम दे सकेगी।

मुझे आशा है कि विश्व के विभिन्न देशों की जनता अपने सपने को साकार करने के दौरान एक दूसरे की समझ कर सकती है, एक दूसरे को सहायता दे सकती है। हम इस पृथ्वी को अपने समान सुन्दर घर बनाने की कोशिश करेंगे।

जीवन हमेशा आशाओं से भरा है। सफलता हमेशा सक्रिय रुप से अथक कोशिश करने वालों को मिलती है।

आगे चलने के रास्ते में हमें तरह-तरह के खतरों और चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। नागरिकों के और सुखी जीवन पाने के लिए हमें बहुत ज्यादा काम करना पड़ता है।

हमें मजबूती से काम करना चाहिए, ताकि महान मातृभूमि के विकास का नया अध्याय जोड़ा जा सके।

धन्यवाद।

अच्छा दोस्तो, अभी आपने सुना चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग द्वारा वर्ष 2014 के आगमन पर चाइना रेडियो इन्टरनेशनल, चाइना नेशनल रेडियो और चाइना केंद्रीय टीवी के माध्यम से प्रस्तुत नए साल का बधाई संदेश। आप सभी को सीआरआई की ओर से भी नया साल मुबारक।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040