Web  hindi.cri.cn
श्रीलंका में 22 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार
2013-12-30 10:44:38

श्रीलंकाई नौसेना ने 29 दिसंबर को श्रीलंका के उत्तर समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोपों में 22 भारतीय मछुआरों को गिरफ़्तार किया।

श्रीलंकाई नौसेना के प्रवक्ता ने उस दिन मीडिया को बताया कि इन भारतीय मछुआरों ने श्रीलंका के उत्तर समुद्री क्षेत्र में अवैध रुप से मछलियां पकड़ीं। उन सभी मछुआरों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिये जाएंगे। इस महीने में भारतीय मछुआरों को दूसरी बार गिरफ़्तार किया गया है।

इस महीने के शुरूआत में श्रीलंकाई नौसेना ने 100 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ़्तार किया था, जो मछली पकड़ने के लिये अवैध रूप से श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में घुस गये थे। जबकि इस साल में भारत ने भी 213 श्रीलंकाई मछुआरों को भी गिरफ़्तार किया है।

श्रीलंका ने आरोप लगाया कि भारतीय मछुआरों की अवैध कार्रवाइयों से श्रीलंका को गंभीर नुकसान पहुंचा है। दूसरी तरफ़ भारत के अनुसार भारतीय मछुआरे सार्वजनिक समुद्री क्षेत्र में कानूनी आधार पर काम करते हैं। साथ ही भारत ने श्रीलंका से भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार न करने की हिदायत दी।

श्रीलंकाई मीडिया के अनुसार दोनों देशों ने अगली जनवरी में मछली-पकड़ने के विवाद पर विचार-विमर्श करने का निर्णय लिया हैं। (लिली)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040