Sunday   may 18th   2025  
Web  hindi.cri.cn
यू्एन शांति सैनिकों की पहली कुमुक दक्षिण सूडान पहुंची
2013-12-28 16:17:37
संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों की पहली कुमुक ने 27 दिसम्बर को तनावग्रस्त दक्षिण सूडान पहुंचकर अपना शांति मिशन निभाना शुरू किया। यह 72 सदस्यीय कुमुकी टुकड़ी कांगो से दक्षिण सूडान पहुंची है। उल्लेखनीय है कि ये 72 सदस्य बांग्लादेश से हैं और इससे पहले उन्होंने कांगो में शांति मिशन निभाया था।

इस बीच संयुक्त राष्ट्र ने सूडान में सरकार और विद्रोही बलों के बीच संघष-र्विराम की कोशिशों के बावजूद हालात के तनावपूर्ण होने की चेतावनी दी है।

सुरक्षा परिषद ने संयुक्त राष्ट्र मिशन को मजबूत बनाने के लिए कांगो में शांति सैनिकों की संख्या 6,000 तक बढ़ाए जाने की मंजूरी दी है। दक्षिण सूडान में राष्ट्रपति सल्वा कीर और पूर्व उपराष्ट्रपति रेक माचर की वफादार सेनाओं के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद से 1,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040