Tuesday   may 6th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीनी लोक संगीत यात्रा कार्यक्रम संपन्न
2013-12-23 10:37:11

चीनी लोक संगीत यात्रा नामक सात दिवसीय गतिविधि 22 दिसंबर को नागपुर में संपन्न हुई।

वर्तमान गतिविधि 16 से 22 दिसंबर तक मुंबई, पुणे और नागपुर में आयोजित हुई। भारतीय संगीतकार संघ के निमंत्रण पर वर्तमान आदान-प्रदान गतिविधि में चीनी केंद्रीय संगीत अकादमी की प्रोफ़ेसर सुश्री ल्यू येनिंग आदि चीनी लोक संगीतकारों ने भाग लिया।

16 दिसंबर से चीनी लोक संगीतकारों ने मुंबई विश्वविद्यालय में सिलसिलेवार बैठक बुलायीं और कार्यक्रम पेश किए, जो भारतीय छात्रों को बहुत पसंद आए। 19 से 21 दिसंबर को चीनी लोक संगीतकारों ने मुंबई, पुणे व नागपुर में कॉन्सर्ट आयोजित किए।

22 दिसंबर को चीनी संगीत स्टूडियो नागपुर में स्थापित हुआ। उसी दिन आयोजित गतिविधि में मुंबई स्थित चीनी वाणजिय दूतावास ल्यू योफा ने कहा कि संगीत देशों के बीच सीमाओं को पार कर जाता है। इधर के सालों में चीनी व भारतीय नेताओं व सरकारों के बीच आदान-प्रदान बढ़ने के साथ साथ गैर सरकारी आदान-प्रदान भी ज्यादा हो रहा है। साथ ही चीन व भारत के बीच आपसी समझ व मैत्री भी बढ़ेगी।

(मीनू)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040