Sunday   may 4th   2025  
Web  hindi.cri.cn
श्रीलंका ने 23 भारतीय मछुआरी नौकाओं को पकड़ा
2013-12-13 17:01:10

श्रीलंका की सेना ने 12 दिसंबर को कहा कि श्रीलंका की नौसेना ने पिछले दो दिनों में श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में गैर कानूनी रूप से मछली पकड़ने वाली नौकाओं को अपनी गिरफ़्त में ले लिया है और 140 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

श्रीलंका की नौसेना के प्रवक्ता कोसाला वर्नाकुलासुरीया ने मीडिया से कहा कि दक्षिण भारत के अनेक मछुआरों द्वारा अक्सर गैर कानूनी रूप से श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में मछली मारने के कारण श्रीलंका की नौसेना ने समुद्र में गश्त बढ़ा दी है। श्रीलंका की नौसेना और तट – रक्षकों ने 11 तारीख को पूर्वी और उत्तरी श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में गश्त लगाने के दौरान भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया। उन मछुआरों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।

श्रीलंका सरकार ने कहा कि हर वर्ष लगभग 1 हजार भारतीय मछुआरी नौकाएं श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में गैर कानूनी रूप से मछली मारती हैं, जिससे श्रीलंका को 8 करोड़ अमरीकी डॉलर नुकसान होता है। ( वनिता)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040