Friday   Jul 11th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन में अस्थाई आबादी की चिकित्सा सेवा में सुधार
2013-12-10 17:00:39

चीनी राजकीय चिकित्सा एवं परिवार नियोजन समिति ने 10 दिसम्बर को खबर दी कि वह इस हफ्ते के भीतर अस्थाई आबादी की चिकित्सा एवं परिवार-नियोजन से जुड़े सेवा में सुधार लाने का काम शुरू करेगी। इस काम से पूरे देश में 20 प्रतिशत अस्थाई आबादी लाभांवित होगी।

वर्तमान में चीन में अस्थाई आबादी बढती जा रही है। वर्ष 2012 के अंत तक इस तरह की आबादी 23 करोड़ 60 लाख हो गई, जो कुल जनसंख्या का एक बटा 6 भाग बनती है।

70 प्रतिशत अस्थाई आबादी गांवों से शहर आई है। बड़े पैमाने पर लोगों के स्थानांतरण ने आर्थिक विकास को बढाने और जनसंख्या के ढांचे को बदलने के साथ-साथ सरकारी सेवाओं और सामाजिक प्रबंधन पर भारी दबाव बनाया है और गंभीर चुनौतियां भी ख़ड़ी की हैं। चीनी राजकीय चिकित्सा एवं परिवार-नियोजन समिति के अस्थाई आबादी सेवा ब्यूरो के प्रमुख वांग छैन ने कहा कि इस समय भी चीन में अस्थाई आबादी और स्थाई आबादी के बीच बुनियादी चिकित्सा सेवा के उपभोग में अंतर है। उनका कहना हैः

`अस्थाई आबादी की चिकित्सा-सेवा कैसी है? निष्कपटता से कहा जाए,तो हम भी इस की परख कर रहे हैं। समग्र तौर पर कहा जाए, तो इन लोगों को स्थाई आबादी की तुलना में अपेक्षाकृत असंतोजनक चिकित्सा-सेवा मिल रही है। इसका एक कारण है कि अस्थाई आबादी में बुनिदायी सार्वजनिक चिकित्सा-सेवा के उपभोग के प्रति जागरूकता कम है। जब वे किसी नए स्थान पर पहुंचते हैं, वे सब से पहले रोजगार, आवासी मकान और शिक्षा के बारे में सोचते हैं। उल्लेखनीय है कि अस्थाई आबादी का अधिकांश भाग नौजवान हैं। वांग छैन ने कहा कि बुनियादी सार्वजनिक चिकित्सा सेवा के उपभोग में अस्थाई आबादी और स्थाई आबादी के बीच अंतर के दूसरे दो कारण ये हैं कि चीन में अस्थाई आबादी को संबद्ध सेवा उपलब्ध कराने की शक्ति कमजोर है और आवश्यक खर्च कम होने जैसे व्यवस्था से जुड़ी बाधा भी मौजूद है।

सूत्रों के अनुसार अस्थाई आबादी की चिकित्सा एवं परिवार-नियोजन से जुड़े सेवा में सुधार लाने के काम से हजारों अस्थाई आबादी को लाभ मिलेगा। वांग छैन ने कहाः

`यह काम देश के ऐसे 40 शहरों एवं क्षेत्रों में प्रायोगिक रूप से शुरू किया जाएगा, जहां अस्थाई आबादी सघन रूप से रहती है और इन की संख्या पूरे देश में कुल अस्थाई आबादी का एक बटा पांच भाग बनती है।`

जानकारों के अनुसार इस प्रायोगिक काम में अस्थाई आबादी के स्वास्थ्य संबंधी रिकार्ट बनाना, इन लोगों में से बच्चों का टीकाकरण मजबूत बनाना, गर्भवतियों और बच्चों के स्वास्थ्य के प्रबंधन को बेहतर बनाने आदि 7 विषय शामिल हैं। वांग छैन का कहना हैः

`चिकित्सा की बुनियादी सार्वजनिक सेवा में 11 प्रमुख विषयों के तहत 43 मुद्दे शामिल हैं। प्रायोगिक काम में प्रमुख मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। बुनियादी चिकित्सा के बारे में अस्थाई आबादी की मांग अलग-अलग है। बुजुर्गों की रोगों की रोकथाम इस काम में महत्वपूर्ण स्थान पर नहीं रखा जाएगा, बेशक अस्थाई आबादी में इस समस्या का समाधान दूसरे या तीसरे चरण के काम में किया जाएगा।`

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040