Saturday   may 3th   2025  
Web  hindi.cri.cn
श्रीलंका और भारत के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग पर समझौता
2013-12-03 19:15:40

भारत के प्रमुख अखबार द हिंदु में 3 दिसंबर को छपे लेख में कहा गया कि भारत की यात्रा पर आए श्रीलंका के राष्ट्रीय-रक्षा व शहरी-विकास मंत्रालय के स्थायी सचिव गोताभाया राजपक्षे ने भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन और भारतीय नौसेना के नेतृत्व के साथ वार्तालाप की। दोनों पक्षों ने हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डाकू और आतंकवाद के खिलाफ़ अनेक समुद्री सुरक्षा समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

भारतीय आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, श्रीलंका के सचिव इस यात्रा का लक्ष्य दोनों देशों के प्रासंगिक आम हितों पर सैन्य सहयोग मजबूत बनाना, ,इसके अलावा , हाल के द्विपक्षीय संबंधों में उभरते सूक्ष्म-तनाव स्थिति में राहत देने के साथ भारतीय उच्चस्तरीय नेताओं के साथ परिचर्चा करना।

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय प्रधानमंत्री की वर्ष 2013 श्रीलंका राष्ट्रमंडल के शिखर वार्ता में अनुपस्थिति के कारण द्विपक्षीय संबंधों में एक बार फिर सूक्ष्म-तनाव की स्थिति पैदा हुई।

इसके बावजूद, दोनों देश ने समुद्री डाकू और आतंकवाद के खिलाफ़ सैन्य सहयोग को कभी नहीं रोका। इससे पूर्व, श्रीलंका, भारत और मालदीव ने इस वर्ष जुलाई में तीनों देशों की नौसेना के बीच एक "शक्तिशाली" समुद्री सुरक्षा-सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए।

तुलसी

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040