Friday   Jun 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
जापानी सम्राट भारत के लिए रवाना
2013-11-30 18:56:14

जापानी मीडिया के अनुसार जापान के सम्राट और उस की पत्नि शनिवार को भारत की औपचारिक राजकीय यात्रा के लिए रवाना हो गए। 53 साल बाद यह उन की दूसरी भारत-यात्रा है। वर्ष 1960 में युवराज दंपति के रूप में उन्होंने भारत की पहली यात्रा की थी। 

गौरतलब है कि भारत को जापान अपना एक परंपरागत मैत्रीपूर्ण देश मानता रहा है। जापानी विदेश मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार जापानी सम्राट और उन की पत्नि नई दिल्ली के अलावा मद्रास यानी चेनई भी जाएंगे।

जानकारों के अनुसार भारत में निवेश करने वाले 1000 से अधिक जापानी उद्योगधंधों का एक तिहाई भाग मद्रास में है। जापानी सम्राट उन उद्यमों के प्रतिनिधियों से बैठक करेंगे।


<< 1 2 >>
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040