Web  hindi.cri.cn
श्रीलंका के दौरे पर वियतनामी विदेश मंत्री
2013-11-28 10:09:10

श्रीलंका की यात्रा कर रहे वियतनामी विदेश मंत्री फाम बिन्हमिन्ह ने 27 नवंबर को कहा कि वियतनाम श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय संबंध मज़बूत करना चाहता है।

श्रीलंकाई प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात में फाम बिन्हमिन्ह ने कहा कि श्रीलंका के खाद्य प्रसंस्करण और पर्यटन आदि क्षेत्रों में विकास की बड़ी संभावना है। दोनों देश इन क्षेत्रों में सहयोग मज़बूत कर सकते हैं और आर्थिक व व्यापारिक सहयोग आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा दोनों देश के बीच सीधी उड़ान शुरू होने वाली है, जिससे दोनों देशों की जनता के बीच आवाजाही सुविधाजनक होगी।

उन्होंने श्रीलंका में युद्ध के बाद पुनर्निर्माण के कार्य की प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि वियतनाम समेत कई देश विश्व आर्थिक मंदी का सामना कर रहे हैं, लेकिन श्रीलंका 7 प्रतिशत की वृद्धि बरकरार है, यह एक बड़ी कामयाबी है।

(दिनेश)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040