चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने 25 नवंबर को मध्यपूर्व यूरोपीय देशों की मीडिया में "हजारों मील पारकर" बधाई शीर्षक लेख प्रकाशित किया।
लेख में कहा गया है कि हालांकि चीन मध्य-पूर्व यूरोपीय देश से बहुत दूर स्थित है, लेकिन हमारे दिल करीब हैं। लम्बे समय से चाहे प्राकृतिक आपदा हो या आर्थिक मुश्किलें, हम एक-दूसरे की मदद करते हैं। हमारे बीच परंपरागत मैत्री हमेशा से चीन और मध्यपूर्व यूरोपीय देशों के लोगों के दिल में रखती है। 21वीं सदी में चीन में सुधार और खुलेद्वार नए चरण में गुजर रहा है। जबकि मध्य-पूर्व यूरोपीय देशों में आर्थिक विकास में भी प्रगति हुई। नई स्थिति में दोनों के बीच संबंधों के विकास में नई जीवन शक्ति का संचार हुआ है।
लेख में कहा गया है कि 2012 में चीन और मध्य-पूर्व यूरोपीय देशों के बीच व्यापार 50 अरब अमेरिकी डॉलर से भी अधिक रहा। विभिन्न क्षेत्रों में चीन और मध्य-पूर्व यूरोपीय देशों के बीच सहयोग का विकास हो रहा है। व्यवहारिक सहयोग बढ़ाने की बड़ी निहित शक्ति है।
लेख में कहा गया है कि मध्य-पूर्व यूरोपीय देश यूरोप के अहम भाग हैं। चीन यूरोपीय संघ के एकीकरण प्रक्रिया का समर्थन करता है। विश्वास है कि चीन-मध्यपूर्व यूरोपीय देशों के बीच सहयोग न सिर्फ जनता के लिए लाभदायक होगा, बल्कि चीन-यूरोप संबंध के स्वास्थ्य और सतत विकास में भी जीवन शक्ति संचार करेगा।
(ललिता)