Web  hindi.cri.cn
चीनी विश्वविद्यालय में बिलियर्ड्स का विकास
2013-11-21 17:57:18
पेइचिंग के विश्वविद्यालय छात्र खेल संघ की बिलियर्ड्स शाखा का स्थापना समारोह और वर्ष 2013 विश्वविद्यालय छात्र बिलियर्ड्स चैंपियनशिप 16 नवंबर को चीनी संचार विश्वविद्यालय में शुरू हुई।

बताया जाता है कि इस प्रतियोगिता का आयोजन पेइचिंग के विश्वविद्यालय छात्र खेल संघ, इस संघ की बिलियर्ड्स शाखा और चीनी संचार विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिता में बिलियर्ड्स के चीनी शैली के नियमों का प्रयोग किया जा रहा है। खिलाड़ी ड्रॉ से एलिमिनेशन मैच में भाग लेंगे। चीनी संचार विश्वविद्यालय, पेइचिंग विश्वविद्यालय, छिंगह्वा विश्वविद्यालय, चीनी जन विश्वविद्यालय समेत लगभग 30 विश्वविद्यालयों के 150 से ज्यादा खिलाड़ियों ने इसमें भाग लिया। अंत में छिंगह्वा विश्वविद्यालय के छात्र डाए या च्याओ, उत्तरी चीन प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के च्यांग ची य्वान और चीनी संचार विश्वविद्यालय के च्यांग चेन क्रमशः प्रतियोगिता के पहले तीन स्थानों पर रहे।

हाल के कई वर्षों में डीन ज्यून ह्वेई व फान श्याओ टिंग आदि खिलाड़ियों ने विश्वस्तरीय मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। और बिलियर्ड्स के प्रति लोगों की रुचि बढ़ रही है। साथ ही अधिक से अधिक विश्वविद्यालय इस खेल पर ज्यादा ध्यान देते हैं, और बिलियर्ड्स से जुड़ी शिक्षा भी शुरू हुई। चीनी संचार विश्वविद्यालय के उप प्रधान ल्यू ची शन ने कहा, हाल के कई वर्षों में बिलियर्ड्स यूनिवर्सिटी के छात्रों के बीच एक लोकप्रिय खेल व मनोरंजन बना है। विश्वविद्यालय छात्र खेल संघ की बिलियर्ड्स शाखा की स्थापना विश्वविद्यालयों में बिलियर्ड्स खेल के विकास के लिये सकारात्मक भूमिका अदा करेगी। चीनी संचार विश्वविद्यालय बिलियर्ड्स शाखा के एक प्रमुख सदस्य के रूप में संघ के नियमों के आधार पर पेइचिंग के विश्वविद्यालयों में बिलियर्ड्स के शौकीनों का नेतृत्व करके इस खेल का विकास सक्रिय रूप से करेगा, और इस खेल के स्तर को उन्नत करेगा। आशा है बिलियर्ड्स शाखा की स्थापना से लोगों के खेल से प्यार करने और सक्रिय रूप से इसमें भाग लेने का अच्छा माहौल तैयार होगा।

बिलियर्ड्स न सिर्फ़ छात्रों की शारीरिक गुणवत्ता, मजबूती व स्थिरता को उन्नत करेगा, बल्कि इस खेल की विशेष मांग पर छात्रों के शिष्टाचार को भी बढ़ावा देगा। पेइचिंग विश्वविद्यालय छात्र खेल संघ के अध्यक्ष तू सोंग फंग ने कहा, बिलियर्ड्स एक अंतर्राष्ट्रीय खेल है। पेइचिंग एक अंतर्राष्ट्रीय बड़ा शहर बनेगा और कई विश्वविद्यालयों ने भी अंतर्राष्ट्रीय उच्च स्तरीय विश्वविद्यालय बनने को कहा। इसलिये ऐसी पृष्ठभूमि में इसे शायद छात्रों का स्वागत मिलेगा। पेइचिंग के विश्वविद्यालयों में बिलियर्ड्स दिन-ब-दिन लोकप्रिय हो रहा है। इस खेल को मजबूत करने के साथ साथ छात्रों को समाज में प्रवेश करके ज्यादा मौके भी प्रदान किये जाएंगे।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040