Web  hindi.cri.cn
रूस-भारत का सामरिक सहयोग जारी रहेगा
2013-11-19 10:38:59

रूस और भारत ने 18 नवंबर को रूस की राजधानी मास्को में दोनों देशों के बीच सरकारी सैन्य तकनीकी सहयोग आयोग की 13वीं बैठक आयोजित की। दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों ने इस बैठक में भाग लिया और बैठक के बाद उन्होंने पुष्टि की कि भविष्य में दोनों पक्ष सैन्य तकनीकी सहयोग का आगे विकास करेंगे।

रूस के रक्षा मंत्रालय के अनुसार उसी दिन बैठक में रूस के रक्षामंत्री सेर्गेई शोइगू और भारत के रक्षामंत्री ए.के. एंटनी ने दोनों पक्षों के बीच सैन्य सहयोग व सैन्य-तकनीकी सहयोग और संबंधित संभावना पर चर्चा किया। दोनों रक्षामंत्रिओं के राय में मिसाइल प्रौद्योगिकी, नौसेना के उपकरणों, हेलीकाप्टर निर्माण और थल सेना के उपकरणों का आधुनिकीकरण आदि क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग की संभावना काफी बड़ी है। उन्होंने निश्चय किया कि वर्ष 2014 में रूस और भारत जापान सागर में संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगे।

(हैया)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040