Tuesday   may 6th   2025  
Web  hindi.cri.cn
अंतरिक्ष ताकत बनने को अग्रसर भारत
2013-11-06 18:49:15

भारत का पहला मंगल यान 5 नवंबर को सफलता से छोड़ा गया। अमेरिका, रूस व यूरोपीय संघ के बाद भारत मंगल यान छोड़ने वाला चौथा देश बना। चाहे भारत का यह मंगल यान मंगल ग्रह की मुख्य कक्षा में पहुंचे या नहीं, पर इस अभियान से भारत की अंतरिक्ष ताकत बनने की महत्वाकांक्षा जाहिर हुई है।

भारत ने वर्ष 1975 में पहला कृत्रिम उपग्रह छोड़ा और वर्ष 2001 में पहला संचार उपग्रह छोड़ा। इससे भारत विश्व में वाणिज्यिक उपग्रह छोड़ने वाले देशों की सूची में शामिल हो गया। इधर के सालों में भारत ने क्रमशः लंबी दूरी की अंतरमहाद्वीपीय मिसाइल और लूनर प्रोब छोड़े। और साथ ही वह विमान वाहक जहाज़ों का निर्माण भी कर रहा है। अंतरिक्ष तकनीक और राष्ट्रीय रक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण ताकत बनने की दिशा में भारत द्वारा हासिल उपलब्धियां और उसकी विभिन्न योजनाएं प्रमुख भूमिका निभा सकती हैं ।

(मीनू)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040