Thursday   Jul 10th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन व भारत के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास छंगदू में
2013-11-05 18:18:15

हाथ में हाथ-2013 नामक चीन-भारत की थल सेनाओं का आतंकवाद विरोधी संयुक्त युद्धाभ्यास 5 नवंबर को स्छ्वान प्रांत के छंगदू सैन्य क्षेत्र में आयोजित हुआ।

पांच साल के बाद चीन और भारत तीसरी बार संयुक्त युद्ध अभ्यास कर रहे हैं। चीन की ओर से छंगदू सैन्य क्षेत्र की 13 वीं कंपनी हिस्सा ले रही है। जबकि भारत की ओर से पूर्वी सैन्य क्षेत्र के कंपनी के सैनिक। दोनों पक्षों से 144 सैनिकों ने इसमें भाग लिया।

सुबह दस बजे युद्धाभ्यास के मैदान पर चीन व भारत दोनों देशों के राष्ट्र गीत प्रस्तुत किये गये, और राष्ट्रीय झंडे भी फहराए गए। छंगदू सैन्य क्षेत्र के उप कमांडर यांग चिन शान ने भाषण में कहा कि इस बार के संयुक्त युद्धाभ्यास का लक्ष्य आंतकवाद विरोधी कार्रवाई में दोनों पक्षों द्वारा प्राप्त अनुभवों का आदान-प्रदान करना है। साथ ही चीन व भारत दोनों देशों की सेनाओं के बीच मैत्रीपूर्ण आदान-प्रदान व सहयोग मजबूत करते हुए आपसी समझ व विश्वास को मजबूत करना है।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040