Web  hindi.cri.cn
मनमोहन की यात्रा चीन-भारत संबंधों का एक और महत्वपूर्ण कदम
2013-10-24 10:01:39

भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह चीन की यात्र पर हैं। चीन में पढ़ रहे भारतीय विशेषज्ञ विकास कुमार सिंह ने हाल ही में हमारे संवादाता के साथ हुए एक साक्षात्कार में कहा कि मनमोहन सिंह की मौजूदा यात्रा चीन-भारत संबंधों का एक और महत्वपूर्ण कदम बनेगा।

उन्होंने कहा कि गत मई में चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने भारत की यात्रा की थी। मनमोहन सिंह की मौजूदा यात्रा दोनों देशों के बीच एक और महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय आवाजाही है। यह वर्ष 1954 के बाद से लेकर अब तक दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने पहली बार एक ही वर्ष में एक दूसरे देशों की यात्रा की है। चीन आने से पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने भारतीय मीडिया से कहा था कि उनकी मौजूदा यात्रा का उद्देश्य चीन के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग और संबंधों को मज़बूत करना है।

विकास सिंह ने कहा कि वर्तमान स्थिति में भारत और चीन का संबंध लगातार परिपक्व हो रहा है। आशा है कि दोनों देशों की करकारें द्विपक्षीय संबंधों में सुधार करते हुए शांतिपूर्ण मैत्री की रक्षा करेंगी। चीन और भारत का बेहतरीन संबंध एशिया के पुनरुत्थान के लिए महत्वपूर्ण होगा और विश्व शांति की रक्षा के लिए भी भारी महत्व है।

(श्याओ थांग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040