Web  hindi.cri.cn
मनमोहन की चीन यात्रा पर भारतीय मीडिया की नजर
2013-10-22 18:02:26

भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 22 अक्तूबर को चीन की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की। इस पर भारतीय मीडिया ने व्यापक ध्यान दिया है।

हिन्दुस्तान टाइम्स ने कहा कि मनमोहन की यात्रा के दौरान दो मुख्य मुद्दों पर चर्चा होगी। पहला, चीन और भारत के बीच सीमा सहयोग समझौता और दूसरा, चीन के साथ भारत का प्रतिकूल व्यापार संतुलन।

लेख में कहा गया है वर्ष 1954 के बाद यह पहला मौका होगा जब चीन और भारत के प्रधानमंत्रियों के एक साल के भीतर एक दूसरे के देशों की यात्रा की हो। चीन जाने से पहले मनमोहन ने कहा कि दोनों देशों की सरकारें सीमा क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह चीन-भारत संबंधों के विकास का अहम आधार है।

लेख में कहा गया है कि भारत चीन के साथ व्यापार के प्रतिकूल संतुलन पर चिंतित है। आशा है कि मनमोहन की यात्रा के दौरान दोनों देश स्थिति सुधारने के लिए समझौता संपन्न करेंगे।

(ललिता)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040