Web  hindi.cri.cn
सीरिया के रासायनिक हथियारों को नष्ट करने के लिए चीनी विशेषज्ञ तैतार
2013-10-08 18:56:33

चीन ने सीरिया के रासायनिक हथियारों को नष्ट करने के मामले में हासिल प्रगति का स्वागत किया। साथ ही रासायनिक हथियार निषेध संगठन को 10 रिजर्व चीनी विशेषज्ञों की सूची दी गयी। वे रासायनिक हथियार निषेध संगठन की मांग के अनुसार रासायनिक हथियारों को नष्ट करने में भाग ले सकेंगे।

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा छ्वनयिंग ने 8 अक्तूबर को पेइचिंग में उक्त बात कही। उन्होंने सीरिया के रासायनिक हथियारों को नष्ट करने में चीन की भागीदारी के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हाल ही में सीरिया के रासायनिक हथियार से जुड़े मामले में सकारात्मक प्रगति हुई, जिसका स्वागत चीन करता है। साथ ही चीन रासायनिक हथियार निषेध संगठन और संयुक्त राष्ट्र संघ के संबंधित फैसलों व प्रस्तावों का समर्थन करता है। आशा है कि संबंधित विभिन्न पक्ष उनके कार्यान्वयन के लिए अनुकूल स्थिति तैयार करेंगे।

उन्होंने कहा कि चीन संबंधित कार्य में विशेषज्ञ भेजने और वित्तीय सहायता देने को तैयार है। वर्तमान में चीन ने रासायनिक हथियार निषेध संगठन को 10 रिजर्व चीनी विशेषज्ञों की सूची दी है। वे रासायनिक हथियार निषेध संगठन की मांग के अनुसार रासायनिक हथियारों को नष्ट करने के कार्य में शामिल हो सकेंगे। (मीनू)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040