चीनी समाचार एजेंसी शिनह्वा की खबर के अनुसार, वर्ष 2009 में "तिब्बत में पारिस्थितिकी सुरक्षा बाड़ की रक्षा और निर्माण परियोजना"की पुष्टि किये जाने के बाद से जून तक कुल 4 अरब 75 करोड़ युआन की पूंजी लगाई गई है, इस वजह से पारिस्थितिक, आर्थिक और सामाजिक लाभ मिला है।
इस परियोजना में पारिस्थितिकी संरक्षण, पारिस्थितिकी निर्माण और समर्थन गारंटी समेत तीन क्षेत्रों में प्राकृतिक घास के मैदानों का संरक्षण, जंगली जानवरों का संरक्षण और संरक्षण केंद्र की स्थापना, महत्वपूर्ण आर्द्रभूमि का संरक्षण, कृषि और पशुपालन क्षेत्र में परम्परागत ऊर्जा का स्थान लेना और पारिस्थितिकी बाड़ की निगरानी जैसे 10 मुद्दे शामिल हैं। इस परियोजना के निर्माण में 23 वर्ष का समय लगेगा, और कुल 15 अरब 50 करोड़ युआन की राशि खर्च की जाएगी।
(श्याओ थांग)