Web  hindi.cri.cn
चीन का 12वां राष्ट्रीय खेल समारोह शेनयांग में उद्घाटित हुआ
2013-09-10 16:49:47
चीन का 12वां राष्ट्रीय खेल समारोह 21 अगस्त को ल्याओनिंग प्रांत की राजधानी शेनयांग स्थित ओलंपिक खेल केंद्र में उद्घाटित हुआ। चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिन फिंग ने उद्घाटन समारोह में उपस्थित होकर इसे शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा मैं घोषणा करता हूं कि चीन लोक गणराज्य का 12वां राष्ट्रीय खेल समारोह अब शुरू होता है।

चीनी राष्ट्राध्यक्ष शी चिनफिंग की घोषणा के साथ साथ चीन का 12वां राष्ट्रीय खेल समारोह उदघाटित हुआ।

चीनी ओलंपिक कमेटी के अध्यक्ष ल्यू फंग ने उद्घाटन समारोह में भाषण देते समय कहा कि राष्ट्रीय खेल के आयोजन के 54 वर्षों में चीन में प्रतिस्पर्द्धा खेल का स्तर लगातार बढ़ रहा है। चीनी जनता में खेल का प्रचार-प्रसार और व्यायाम का विस्तार से विकास किया गया। और इस बार के राष्ट्रीय खेल समारोह की अपनी विशेषताएं हैं।

सबसे पहले उद्घाटन समारोह में किफ़ायत का विचार साबित हुआ है। वर्ष 1987 के बाद यह पहली बार है कि राष्ट्रीय खेल का उद्घाटन समारोह दिन में आयोजित किया गया। इसलिये समारोह में आतशबाज़ियों का प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल नहीं हुए, प्रसिद्ध स्टार भी आमंत्रित नहीं किये गये। इस समारोह में भाग लेने वाले लगभग पांच हजार लोग सभी विश्वविद्यालय के छात्र व आम नागरिक हैं। प्रदर्शन के विषय में टीम जिम्नास्टिक, ताई ची मार्शल आर्ट्स, प्रसारण जिमनास्टिक व एरोबिक्स आदि शामिल हैं। हालांकि उद्घाटन समारोह का प्रदर्शन पहले से थोड़ा सा सरल है, लेकिन समारोह के जनरल निदेशक यांग रोन के विचार में इसमें संस्कृति भी दिखायी गयी। उन्होंने कहा टीम जिम्नास्टिक के प्रदर्शन ने तो ल्याओ निंग की आधुनिक संस्कृति को दिखाया है। ताई ची मार्शल आर्ट्स चीन की परंपरागत संस्कृति का प्रदर्शन है। प्रसारण जिम्नास्टिक वर्तमान में चीनी जनता में कसरत करने का प्रसार-प्रचार का एक प्रदर्शन है। और एरोबिक्स जोश भरे युवा ल्याओ निंग का प्रदर्शन है। इसलिये उद्घाटन समारोह में संस्कृति के प्रदर्शन का अभाव नहीं है।

इस बार के खेल समारोह में चीन की विभिन्न जगहों से आए 38 खेल प्रतिनिधिमंडलों के 9770 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उनमें हांगकांग व मकाओ दोनों विशेष प्रशासनिक क्षेत्र भी शामिल हैं। ओलंपिक तैराकी चैंपियन सुन यांग समेत चीन के खेल सितारे भी इस बार के राष्ट्रीय खेल समारोह में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में कुल 31 बड़ी इवेंटों व 350 छोटी इवेंटों होंगी। बताया जाता है कि खिलाड़ियों व इवेंटों की संख्या पिछले खेल समारोह की अपेक्षा कम है।

प्रमुख मशाल प्रज्जवलन रस्म व अंतिम कई मशाल वाहकों पर उद्घाटन समारोह में सबसे अधिक ध्यान केंद्रित हुआ है। लेकिन इस बार के राष्ट्रीय खेल समारोह के उद्घाटन में पवित्र मशाल चीन की प्रसिद्ध ट्रैक एन्ड फिल्ड खिलाड़ी वांग ज्यू श्या समेत कई पूर्व ओलंपिक चैंपियन तथा शनचो नंबर दस के अंतरिक्ष यात्री च्यांग श्याओ क्वांग समेत सामाजिक प्रसिद्ध व्यक्तियों के हाथों से 12 युवा प्रतिनिधियों को सौंपी गई। अंत में उन 12 युवकों ने प्रमुख मशाल में आग लगायी। इससे जाहिर है कि खेल भावना पुरानी पीढ़ी से नयी पीढ़ी तक पहुंचती है।

राष्ट्रीय खेल समारोह चीन में सबसे बड़ा व सबसे उच्च स्तरीय खेल समारोह है। वह प्रतिस्पर्द्धा खेल में चीन की शक्ति की एक व्यापक जांच भी है। बास्केटबॉल खिलाड़ी याओ मिंग, तैराकी खिलाड़ी सुन यांग, बैटमिंडन खिलाड़ी लिन डेन व डाइविंग खिलाड़ी क्वो चिन चिन आदि बड़े खेल सितारों की मौजूदगी से राष्ट्रीय खेल समारोह लोकप्रिय हुआ।

चीन का राष्ट्रीय खेल समारोह वर्ष 1959 में शुरू हुआ। वर्ष 1993 से हर चार साल में एक बार उसे आयोजित किया जाता है। इस बार की प्रतियोगिताएं ल्याओ निंग प्रांत के शन यांग व डा ल्येन समेत 14 क्षेत्रों में आयोजित की जा रही हैं। और 12 सितंबर को इसका समापन हुआ।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040