Web  hindi.cri.cn
अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में अग्रणी हैं चीनी घरेलू उपकरण
2013-09-09 16:28:03


वर्ष 1978 में लिटिल स्वान यानी छोटे हंस के ब्रांड पहचान से चीन की पहली स्वचालित वाशिंग मशीन बनाई गई। इसके बाद आने वाले 30 वर्षों के विकास में चीन की लिटिल स्वान कंपनी विश्व में वाशिंग मशीन बनाने वाली तीसरी सबसे बड़ी निर्माता कंपनी बन गई, उसके उत्पाद अमरीका और जापान समेत 130 से अधिक देशों और क्षेत्रों को निर्यात किए जा रहे हैं।

लिटिल स्वान कंपनी का पहला वाशिंग मशीन निर्मित किये जाने के दो वर्षों बाद चीन की सुधार और खुलेपन की नीति के तहत पहली संयुक्त उद्यम कंपनी खांग च्या समूह स्थापित हुई, जिससे चीन के स्वनिर्मित रंगीन टीवी के निर्माण और विकास का काम शुरू हुआ। 30 वर्षों बाद यूरोप, दक्षिण-पूर्वी एशिया और उत्तरी अमरीका में रंगीन टीवी निर्माण के केन्द्र स्थापित किये गए। इस तरह खांग च्या समूह एक अंतर्राष्ट्रीयकरण चीनी उद्यम बन गया।

खुन शान शहर स्थित खांग च्या समूह के उप-महाप्रबंधक च्यांग हाई निंग की नज़र में तकनीक का बदलाव और देश की नीति चीन के घरेलू उपकरण उद्योग का तेज विकास करने का मुख्य कारण है।

च्यांग हाई निंग ने कहा कि तकनीक का विकास अनंत है। अब हमारा उत्पाद कदम दर कदम एक परंपरागत विनिर्माण उद्योग से इंटरनेट उद्योग तक बदलने जा रहा है। ऊर्जा बचत पर हमारे देश की मांग दिन प्रति दिन बढ़ रही है। नई सरकार और पिछली सरकार इस पर बहुत ध्यान दे रही है।

पूर्वी चीन के मशहूर खुन शान आर्थिक विकास क्षेत्र में खांग च्या समूह के एक निर्माण केन्द्र में एक रंगीन टीवी उत्पादन श्रृंखला स्थापित की गई है। जहां पर निर्मित टीवी विदेशों में बेंचे जाते हैं। खुन शान के फोटो इलेकट्रिक औद्योगिक पार्क इस समूह को टीवी उत्पादन के सभी पुर्जे प्रदान कर सकता है। भौगोलिक लाभ के माध्यम से परिवहन, पैकेजिंग और परीक्षण के कदम कम होने की वजह से उत्पादन लागत कम है, इसलिए टीवी का दाम भी सस्ता है।

लेकिन अंतर्राष्ट्रीय घरेलू उपकरण बाजार में प्रतियोगिता दिन प्रति दिन तीव्र होने की वजह से वर्ष 2011 खुन शान के खांग च्या समूह के उत्पादन केन्द्र का विकास विभाग स्थापित किया गया है। इंजीनियरों ने पूरे प्रयास से वैश्विक बाजार में रंगीन टीवी की व्यक्तिगत आवश्यकताओं का अध्ययन किया। पिछले वर्ष से नए उत्पाद बाजार में लाए जा रहे हैं।

विकास विभाग के मैनेजर छाओ श्यो फांग ने कहा कि यदि वर्तमान स्थिति में विकास किया जाता है, तो अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उत्पादों की आवश्यक्ता का मुकाबला करना आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा किइस समय उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में कीमत को लेकर युद्ध स्तर पर प्रतिस्पर्धा है। उत्पादों के दाम पर अनेक विदेशी ग्राहकों की मांग ऊंची है, इसका मलतब ये है कि उत्पादों की प्रतिस्पर्धा के चलते कीमतों में कमी होनी चाहिए। इस मांग के अनुसार हमारे पास अनेक कम लागत वाले उत्पाद हैं। और हम अपने ग्राहकों की मांग को पूरा कर सकते हैं।

तकनीक के सृजन के अलावा लिटिल स्वान कंपनी की गुणवत्ता प्रमाणीकरण व्यवस्था भी मजबूत है। वूशी मुख्यालय के प्रयोगशाला में तकनीकी कर्मचारी दिन रात वाशिंग मशीन के विभिन्न मापदंडों का परीक्षण कर रहे हैं। परीक्षण केंद्र के अध्यक्ष काओ यांग ने परिचय देते हुए कहा कि लिटिल स्वान कंपनी की गुणवत्ता प्रमाणिकता व्यवस्था विश्व की अधिकांश प्रमाणिकता व्यवस्था को पूरा करती है, जिससे इस कंपनी के द्वार वैश्विक स्तर पर खोलने की गारंटी देती है।

काओ यांग ने कहा कि आम तौर पर कई देशों मानकों पर खरा उतरने के साथ हम वाशिंग मशीन निर्मित कर सकते हैं। फिर चाहे वो यूरोपीय संघ, उत्तरी अमरीका, ऑस्ट्रेलिया हों या फिर सऊदी अरब, चीन के थाईवान और हांगकांग। समान मानक में हम उत्पादों को इस बाजार में बेचना चाहते हैं, तो उसके मानक और मांग के अनुकूल होना चाहिए।

वर्ष 2012 के अंत तक चीन द्वारा निर्मित लिटिल स्वान वाशिंग मशीन 130 से अधिक देशों और क्षेत्रों में बेचे गए और दुनिया में 4 करोड़ 50 लाख उपभोक्ताओं की मान्यता इसे प्राप्त है।

इसपर चीन के घरेलू उपकरण बेचने वाले समूह सू निंग के उप-सीईओ सुन वेई मिन के अनुसार इससे यह पता चलता है कि चीनी घरेलू उपकरण की तकनीक और गुणवता तेज़ी से बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वैश्विक दृष्टिकोण से देखा जाए, तो घरेलू उपकरण क्षेत्र की स्थिति इस समय ऐसी है कि विश्व के उत्पाद चीन में निर्मित किए जाते हैं और चीन विश्व के लिए विभिन्न प्रकार के घरेलू उत्पाद बनाता है। विदेशी बाजार के लिए चीन निर्मित उत्पाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्रवेश करना एक आम स्थिति है। लेकिन पूरे वैश्विक बाजार में प्रवेश करने वाले चीनी ब्रांड असंतुलित है। यूरोप और अमरीका, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे विकसित देशों में चीनी ब्रांड कम इस्तेमाल किये जाते हैं, लेकिन कुछ नवोदित बाजार में जैसे दक्षिण-पूर्वी एशिया और अफ्रीका महाद्वीप में कई में चीनी ब्रांड हैं। चीन की बहुमुखी राष्ट्रीय शक्ति उन्नत होने के साथ साथ विदेश में चीनी ब्रांड का विस्तार करने की निहित शक्ति है।

(वनिता)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040