Monday   may 5th   2025  
Web  hindi.cri.cn
टोक्यो को मिली 2020 ओलंपिक की मेजबानी
2013-09-08 15:06:29

तुर्की की राजधानी इस्तांबुल को पछाड़ जापान की राजधानी टोक्यो को वर्ष 2020 में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक की मेजबानी मिल गई है। यह निर्णय अर्जेन्टीना की राजधानी ब्यूनस-आयर्स में 7 सितंबर को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आई.ओ.सी.) की एक बैठक में लिया गया है।

गौरतलब है कि यह दूसरा मौका है जब टोक्यो को ओलंपिक की मेजबानी का मौका मिलेगा। इससे पहले वर्ष 1964 में टोक्यो ने ओलिंपिक खेलों की मेजबानी की थी। इसके अलावा टोक्यो एक से अधिक बार ओलंपिक की मेजबानी करने वाला पांचवां शहर बन गया है।

(लिली)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040