Monday   Jul 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
यूरोपीय संघ ने सैन्य हस्तक्षेप से सीरिया समाधान का विरोध किया
2013-09-06 10:20:34

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष वॉन रॉमपेई ने 5 सितम्बर को रूस के उत्तर-पश्चिनी शहर सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यूरोपीय संघ सीरिया संकट के समाधान में सैन्य हस्तक्षेप का विरोध करता है और सीरिया में रासायनिक हथियारों के प्रयोग संबंधी जांच-परिणाम को शीघ्र ही सार्वजनिक करने का पक्षधर है।

वॉन रॉमपेई ने कहा कि सीरियाई संकट का समाधान संयुक्तराष्ट्र की प्रधानता के आधार पर किया जाना चाहिए। सैनिय तरीके से इसका हल असंभव है, सीरिया संकट का समाधान सिर्फ राजनीतिक तरीके से ही संभव है। उन्होंने यह भी कहा कि यूरोपीय संघ को आशा है कि सीरिया में रासायनिक हथियारों के प्रयोग संबंधी जांच परिणाम शीघ्र ही सार्वजनिक किया जाएगा।

उधर यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष बारोसो ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हाल में सीरिया में हुई घटनाओं की प्रक्रिया में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को असैन्य तरीके से उपाय ढूंढ़ना चाहिए। राजनीतिक माध्यम से कोशिश की जानी चाहिए।

रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने दोहराया कि संयुक्तराष्ट्र सुरक्षा परिषद अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एकमात्र ऐसा संगठन है, जिसे बल के प्रयोग का अधिकार दिया गया है। रूस अमेरिका द्वारा पेश किये गए सीरिया में रासायनिक हथियारों के प्रयोग के प्रमाण को अस्वीकार करता है।

(श्याओ थांग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040