जी-20 का 8वां शिखर सम्मेलन 5 सितम्बर को रूस के उत्तर-पश्चिमी शहर सेंट पीटर्सबर्ग में आयोजित हुआ। जी-20 के सदस्यों देशों के राष्ट्राध्यक्षों, संयुक्तराष्ट्र, यूरोपीय संघ, विश्व बैंक जैसे अंतरारष्ट्रीय संगठनों के नेताओं ने इसमें भाग लिया। सम्मेलन में आर्थिक वृद्धि और रोज़गार बढ़ाने पर विचार विमर्श किया गया।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मौजूदा शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष मेक्सिको में आयोजित शिखर सम्मेलन में विभिन्न देशों के नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट से निपटने के लिए सिलसिलेवार कदम उठाए थे। यदि देखा जाए तो वर्तमान में भी इन कदमों की सकारात्मक भूमिका को महसूस किया जा सकता है।
पुतिन ने यह भी कहा कि वर्तमान में सबसे महत्वपूर्ण कार्य विश्व के अर्थतंत्र वापस पटरी पर लाना है। लेकिन यह कार्य अभी तक समाप्त नहीं हुआ। व्यवस्थागत खतरे और आर्थिक संकट के आधार को दूर नहीं किया गया है। इसके साथ ही विश्व अर्थतंत्र के सामने भी नए खतरे मौजूद हैं।
(श्याओ थांग)