Monday   Aug 11th   2025  
Web  hindi.cri.cn
आबा प्रिफैक्चर की 60वीं वर्षगांठ पर तमाम कार्यक्रम
2013-09-03 15:29:32

आबा तिब्बती व छियांग जातीय प्रिफैक्चर की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ से जुड़ी गतिविधि 3 सितंबर को स्छ्वान प्रांत के छंगदू शहर में आयोजित की गयी।

स्छ्वान के उप प्रचार-प्रसार मंत्री ली च्यांग व आबा प्रिफैक्चर के उप प्रमुख चाओ फिंग ने इसमें भाग लिया। सम्मेलन में चाओ फिंग ने आबा की स्थानीय सरकार तथा प्रिफैक्चर में 9 लाख जनता की ओर से लंबे समय में आबा का समर्थन देने वाले समाज के विभिन्न लोगों को धन्यवाद दिया।

चाओ फिंग ने कहा कि 60 वर्षों में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी व केंद्र सरकार के नेतृत्व में आबा प्रिफैक्चर जातीय क्षेत्रीय स्वशासन व्यवस्था पर कायम है, प्रिफैक्चर के आर्थिक निर्माण, सांस्कृतिक विकास व सामाजिक कार्यों में बड़ी प्रगति हासिल हुई। शहरी व ग्रामीण स्थिति दिन-ब-दिन सुधर रही है। पारिस्थितिकी पर्यावरण लगातार सुधर रहा है। व्यापक शक्ति स्पष्ट रूप से बढ़ी है। सुन्दर आबा में दिन दो गुना रात चौगुना बदलाव हुआ है।

वर्षगांठ मनाने के दौरान आबा प्रिफैक्चर में स्थापना की 60वीं वर्षगांठ का भव्य समारोह, सुन्दर आबा नामक जनता सांस्कृतिक कार्यक्रम और उपलब्धि की प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रदर्शनी आदि गतिविधियां आयोजित होंगी।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040