Web  hindi.cri.cn
महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाएगा नेपाल
2013-08-27 10:30:14

लिंग भेदभाव दूर करने और महिलाओं को पुलिस में भर्ती होने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से नेपाल उदार नीति अपनाएगा। इसका मक़सद आगामी पांच सालों में महिला पुलिसकर्मियों का अनुपात वर्तमान के 5 प्रतिशत से 10 फीसदी तक बढ़ाना है। नेपाली पुलिस ने 26 अगस्त को यह बात कही।

पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि विशेष अवसरों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों की अपनी विशेषता है। महिलाओं को पुलिस में शामिल होने के लिए महिला कर्मियों के लिए और बेहतर वातावरण और उपकरण प्रदान किए जाएंगे। इन दिनों नेपाल में पुलिसकर्मियों की भर्ती हो रही है। 20 प्रतिशत सीटें महिला आवेदकों के लिए आरक्षित हैं।

गौरतलब है कि ऐतिहासिक और पारंपरिक कारणों से नेपाल में सार्वजनिक मामलों में महिलाओं की हिस्सेदारी बहुत कम है। लिंग भेदभाव की स्थिति हाल के वर्षों में बेहतर हो रही है। वर्तमान में नेपाल के 70 हजार पुलिसकर्मियों में महिला कर्मियों का अनुपात महज 5 प्रतिशत है। राजधानी काठमांडु और पर्यटन शहर पोखरा आदि बड़े शहरों में महिला पुलिसकर्मी देखने में मिलते हैं।

(ललिता)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040