Web  hindi.cri.cn
भारतीय सैनिकों की गोलियों से पाक महिला की मौत
2013-08-26 11:01:48

कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सैनिकों की गोलियों से एक पाक महिला की मौत हो गई।

पाकिस्तान के एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने बताया कि भारतीय सेना ने 25 अगस्त की सुबह सीमा क्षेत्र में पाकिस्तान के खिलाफ गोलीबारी की, जिसमें आम लोगों के मकानों को नुकसान पहुंचा। इसमें एक महिला की मौत के अलावा एक और बच्चा भी घायल हुआ है।

अगस्त से भारत व पाकिस्तान के बीच सीमा पर मुठभेड़ लगातार जारी है। दोनों पक्षों ने युद्ध विराम समझौता तोड़ने के लिए एक दूसरे की आलोचना की। 6 अगस्त को भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान के सशस्त्र व्यक्तियों ने कश्मीर स्थित जांच चौकी पर हमला किया, जिसमें 5 भारतीय सैनिक मारे गए। लेकिन पाक सेना ने इस घटना के पीछे हाथ होने से इन्कार किया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच नियंत्रण रेखा के आसपास कई बार मुठभेड़ हुईं।

(मीनू)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040