Saturday   Jun 14th   2025  
Web  hindi.cri.cn
खाम्पा सांस्कृतिक अनुसंधान केंद्र की स्थापना
2013-08-22 16:27:51

खाम्पा सांस्कृतिक अनुसंधान केंद्र 21 अगस्त को औपचारिक रुप से चीन के सिचुआन प्रांत के गांज़ी तिब्बती स्वायत्त प्रान्त में उदघाटित हुआ।यह उदघाटन समारोह गांज़ी देग नामक क्षेत्र में हुआ। देग खाम्पा संस्कृति का केंद्र माना जाता है। यह तिब्बत का ल्हासा और कांसु का शीआह के साथ तीन प्राचीन तिब्बती सांस्कृतिक केंद्र कहा जाता है, जहाँ राजा केसर का जन्म हुआ था। संसार का सबसे लंबा महाकाव्य राजा केसर यहां से पूरे संसार में फैला था।खाम्पा संस्कृति की सुरक्षा बढ़ाने, खाम्पा संस्कृति के अनुसंधान और विकास मज़बूत बनाने के उद्धेश्य से गांज़ी सरकार ने खाम्पा सांस्कृतिक अनुसंधान केंद्र की स्थापना करने का फैसला किया था।साथ ही उसी दिन खाम्पा संस्कृति के छह अनुसंधान बेस स्थापित हुए। ये छह अनुसंधान बेस केसर तिब्बती नाटक अनुसंधान बेस, प्राचीन तिब्बती अनुसंधान बेस, केसर संस्कृति अनुसंधान बेस, तिब्बती उपचार अनुसंधान बेस, थांगखा संस्कृति अनुसंधान बेस, और इतिहास अनुसंधान बेस है।शिव

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040