Web  hindi.cri.cn
भारत-पाक के बीच सीमा पर तनाव
2013-08-13 15:38:04

 हाल में भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर क्षेत्र में सीमा पर मुठभेड़ हुई। पिछले एक सप्ताह के दौरान दोनों पक्षों में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर कई बार गोलीबारी हुई, जिससे कश्मीर क्षेत्र की स्थिति तनावपूर्ण बनी है।

6 अगस्त को भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर भारत की एक सैन्य चौकी पर हमला करने का आरोप लगाया। भारतीय पक्ष के मुताबिक 5 अगस्त की रात पाकिस्तान की सैनिक वर्दी पहने 15 से 20 हथियारबंद लोगों ने भारत अधिकृत कश्मीर क्षेत्र में प्रवेश कर एक चौकी पर हमला किया, जिसमें 5 भारतीय सैनिक मारे गए और एक अन्य 1 घायल हुआ।

11 तारीख की रात पाक सेना की ओर से भारतीय सीमा क्षेत्र में गोलीबारी की गई। इसके बाद भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों के बीच लगभग पांच घंटे तक संघर्ष चला। भारतीय सेना के मुताबिक 13 अगस्त की सुबह भारत अधिकृत क्षेत्र में 15 मिनट तक गोलीबारी की। अभी तक किसी के हताहत होने की ख़बर नहीं है।

मुठभेड़ के बाद भारत सरकार और भारतीय अधिकारियों ने इसकी कड़ी निंदा की। भारतीय सत्तारूढ पार्टी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उक्त घटना पर हैरानी और दुखी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत ऐसी धोखे की कार्रवाई से कतई नहीं डरेगा।

भारतीय रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने 12 अगस्त को भारत के पहले स्वदेशी विमान-वाहक पोत के समुद्र में उतारे जाने के मौके पर कहा कि भारत ऐसे अकारण हमले की कड़ी निंदा करता है। सीमा पर तैनात भारतीय सेना को जवाबी कार्रवाई करने का अधिकार है। इसके अलावा भारत सरकार ने पाकिस्तान के उप उच्चायुक्त मंसूर अहमद को तलब कर भारत की ओर से कड़ा विरोध जताया।

इसके साथ ही अंतर्राष्ट्रीय समुदाय ने भी पर भारत और पाक सीमा पर जारी तनाव पर ध्यान दिया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने भारत और पाकिस्तान से शांतिपूर्ण तरीके से इस मसले का हल निकालने की अपील की। इस बीच बान की मून ने पाकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा शुरू की है, ताकि समस्या के शांतिपूर्ण समाधान के लिये अच्छी स्थिति तैयार की जा सके।

वहीं अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मैरी हार्फ ने बयान जारी कर कहा कि भारत और पाक को आपसी विश्वास बढाने की आवश्यकता है। दोनों देशों को द्विपक्षीय संबंध सुधारने के लिये कदम उठाने चाहिये। अमेरिका की चिंता कश्मीर क्षेत्र में आतंकवाद आदि समस्याओं के फैलने पर है। लेकिन अमेरिका को विश्वास है कि भारत और पाक एक निश्चित दायरे में कश्मीर समस्या का समाधान करने में सक्षम हैं।

(रूपा)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040