Monday   Jul 28th   2025  
Web  hindi.cri.cn
आली प्रिफेक्चर की वेधशाला में टेलीस्कोप का प्रयोग शुरु
2013-07-18 18:08:50

तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के आली प्रिफेक्चर में निर्माणाधीन वेधशाला में 50 सेंटीमीटर व्यास वाले टेलीस्कोप का प्रयोग हाल ही में शुरु हुआ, जिसे वर्ष 2012 के अंत में स्थापित किया गया था। यह टेलीस्कोप सौर प्रणाली और तारों के क्षेत्र और उनकी स्थिति का निरीक्षण कर सकेगा।

आली प्रिफेक्चर के उप-गवर्नर याओ योंगछ्यांग ने जानकारी देते हुए कहा कि इस टेलीस्कोप के निर्माण में 10 साल लगेगा, पिछले वर्ष ही इसमें 3 करोड़ युआन की राशि लगाई गई है। वर्तमान योजनानुसार 10 मीटर व्यास वाले टेलीस्कोप के निर्माण के लिए 3 अरब युआन की पूंजी की आवश्यकता है। अगर भविष्य में 30 मीटर व्यास वाले टेलिस्कोप का निर्माण किया जाएगा, तो दस अरब युआन से भी अधिक की राशि लगाई जाएगी। चीन, जापान और दक्षिण कोरिया समेत अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान जगत आली वेधशाला के निर्माण के लिए समान रूप से पूंजी लगाएंगे।

निर्मित आली वेधशाला उत्तरी गोलार्ध में ऐसी पहली वेधशाला बन जाएगी, जो समुद्र के तल से 5 हज़ार मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह वेधशाला विश्व के दूसरे अंतरराष्ट्रीय वेधशालाओं के साथ मिलकर विशेष खगोलीय वस्तुओं का दिन-रात निरीक्षण कर सकेगी।

(श्याओ थांग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040