Monday   Jul 28th   2025  
Web  hindi.cri.cn
सीमा क्षेत्र में शांति व स्थिरता कायम करेंगे चीन और भारत
2013-07-11 17:23:07

चीन व भारत एक साथ मिलकर सीमा क्षेत्रों की शांति व स्थिरता की रक्षा करेंगे। चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ह्वा छुङ इंग ने 10 जुलाई को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही।

संवाददाता द्वारा यह पूछे जाने पर कि भारतीय रक्षा मंत्री की चीन यात्रा से पहले चीन व भारत दोनों पक्षों ने मैत्रीपूर्ण वार्ता के ज़रिए सीमा मुद्दे का समाधान किया है। इस बारे में आपका क्या विचार है?

ह्वा छुङ इंग ने कहा कि वर्तमान में चीन व भारत के सीमा क्षेत्र में स्थिति मुख्य तौर पर स्थिर है। दोनों पक्षों ने यह सहमति प्राप्त की कि सीमा मामले का अंतिम समाधान किए जाने से पहले एक तरफ़ से वास्तविक नियंत्रण रेखा के आसपास क्षेत्रों की स्थिति नहीं बदलनी चाहिये। चीन भारत के साथ सीमा क्षेत्रों की शांति व स्थिरता की रक्षा करना चाहता है।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040