Web  hindi.cri.cn
थ्यैनकुंग-1 और शनचो-10 डॉकिंग मिशन सफल
2013-06-26 17:31:20

26 जून की सुबह 8 बजे तीन चीनी अंतरिक्ष यात्री शनचो-10 अंतरिक्ष यान के वापसी मॉड्यूल के साथ चीन के भीतरी मंगोलिया के लैंडिंग स्थल पर उतरे। तीनों अंतरिक्ष यात्रियों की स्थिति बेहतर है। थ्यैनकुंग-1 और शनचो-10 का डॉकिंग मिशन पूरी तरह सफल रहा है। अंतरिक्ष में 15 दिन परिक्रमा करने के बाद तीनों अंतरिक्ष यात्रियों ने व्यापक वैज्ञानिक परीक्षण किए और पहली बार अंतरिक्ष भौतिक व्याख्यान दिया। इस बार का मिशन डॉकिंग तकनीक सुधारने और अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना बढ़ाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

26 जून की सुबह 8 बजे तीनों चीनी अंतरिक्ष यात्री शनचो-10 अंतरिक्ष यान के वापसी मॉड्यूल के साथ चीन के भीतरी मंगोलिया स्वायत्त प्रदेश के सीज़ीवांग प्रिफेक्चर के लैंडिंग स्थल पर सफलतापूर्वक उतरे। करीब एक घंटे की तैयारी के बाद तीनों अंतरिक्ष यात्री न्ये हाईशंग, चांग श्याओक्वांग और वांग याफिंग क्रमशः शनचो-10 के वापसी मॉड्यूल से बाहर निकले और बाहर इंतजार कर रहे कर्मचारियों को हाथ लहराए। लैंडिंग स्थल और पेइचिंग स्थित अंतरिक्ष उड़ान नियंत्रण केन्द्र में जोश में तालियां बजाईं। कर्मचारियों और मंगोल जातीय प्रतिनिधियों ने तीन अंतरिक्ष यात्रियों को फूल और हाथा दिए। चीनी अंतरिक्ष परियोजना के महानिदेशक चांग योश्या ने पेइचिंग अंतरिक्ष उड़ान नियंत्रण केन्द्र में घोषणा की कि शनचो-10 और थ्यैनकुंग-1 का डॉकिंग मिशन संतोषजनक रूप से पूरा हो गया।

"लैंडिंग स्थल की रिपोर्ट के मुताबिक शनचो-10 का वापसी मॉड्यूल भीतरी मंगोलिया के मुख्य लैंडिंग स्थल पर उतर गया है। तीनों अंतरिक्ष यात्रियों की स्थिति बेहतर है। अब मैं घोषणा करता हूं कि थ्यैनकुंग-1 और शनचो-10 का डॉकिंग मिशन संतोषजनक रूप से पूरा हो गया है।"

मुख्य लैंडिंग स्थल पर अंतरिक्ष यात्री संवाददाताओं से मिले और उनके अनुभव साझा किए। न्ये हाईशंग ने कहाः

"मैंने दूसरी बार समानव अंतरिक्ष उड़ान का मिशन निभाया। देश वापस आने का अनुभव बहुत बढ़िया है। इस समय मैं बोलना चाहता हूं कि अंतरिक्ष हमारा सपना है और देश हमेशा से हमारा घर है। आशा है कि हमारा देश और समृद्ध होगा और लोगों का जीवन और सुखमय होगा। हम सभी लोगों के प्रति ध्यान देने और समर्थन करने के लिए आभार प्रकट करते हैं।"

अंतरिक्ष यात्री चांग श्याओक्वांग ने कहाः

"अंतरिक्ष यात्री होने के नाते हमारा अंतरिक्ष सपना कभी नहीं रुकेगा। हम हमेशा से कोशिश करेंगे।"

वांग याफिंग अंतरिक्ष में जाने वाली दूसरी चीनी महिला अंतरिक्ष यात्री हैं और अंतरिक्ष शिक्षा की प्रस्तुती भी हैं। उन्होंने कहाः

"इस बार के मिशन के दौरान मेरे दो सपने पूरे हुए हैं। पहला अंतरिक्ष में जाने का सपना और दूसरा शिक्षक बनने का। आशा है कि देश के सभी छात्र अपना सपना पूरा कर सकेंगे।"

चीनी उप प्रधानमंत्री चांग काओली ने पेइचिंग अंतरिक्ष उड़ान नियंत्रण केन्द्र में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी, राज्य परिषद और फौजी आयोग का बधाई संदेश पढ़ा।

"थ्यैनकुंग-1 और शनचो-10 का डॉकिंग मिशन पूरा होने से चीन में अंतरिक्ष डॉकिंग प्रौद्योगिकी परिपक्व साबित हुई है। इसके साथ साथ यह इस बात का प्रतीक है कि चीन में समानव अंतरिक्ष परियोजना के दूसरे चरण के रणनीतिक लक्ष्य में बड़ी प्रगति हुई है और समानव अंतरिक्ष कार्य, अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की परियोजना के नए चरण में दाखिल हुआ है।"

गौरतलब है कि शनचो-10 अंतरिक्ष में 15 दिनों तक चला, इस दौरान कई निश्चित काम पूरा हुआ है। भविष्य में चीन और अधिक समानव अंतरिक्ष यान व मालवाहक अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण करेगा और अंतरिक्ष प्रयोगशाला बनाएगा। वर्ष 2020 के आसपास चीन अपने अंतरिक्ष स्टेशन की स्थापना पूरा करेगा।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040