Thursday   Aug 7th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीनी फिल्म दिवस दिल्ली में शुरू
2013-06-19 10:07:33

चीनी राष्ट्रीय प्रेस, प्रकाशन, रेडियो, फिल्म और टीवी ब्यूरो, भारतीय न्यूज और प्रसारण मंत्रालय और भारत स्थित चीनी दूतावास के संयुक्त तत्वावधान में 2013 चीनी फिल्म दिवस 18 जून को नई दिल्ली में शुरू हुआ।

चीनी राष्ट्रीय प्रेस, प्रकाशन, रेडियो, फिल्म और टीवी ब्यूरो के प्रमुख छाई फूचाओ ने कहा कि भारत एक प्राचीन देश है। चीन-भारत संबंध दुनिया मे सबसे अहम द्विपक्षीय संबंधों में से एक हैं। सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ाना दोनों देशों के बीच संबंधों के विकास का महत्वपूर्ण माध्यम है। चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के नेताओं ने व्यापक सहमति हासिल की। आशा है कि फिल्म दिवस के जरिए भारतीय लोग चीन की संस्कृति की जानकारी ले सकेंगे।

भारतीय सूचना और प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने कहा कि संस्कृति फिल्म में प्रतिबिंबित होती है। भारत और चीन को इस क्षेत्र में सहयोग मजबूत करना चाहिए।

(ललिता)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040