Web  hindi.cri.cn
तिब्बती नीलगायों की संख्या 1 लाख 70 हज़ार तक बढ़ी
2013-06-14 10:59:49

तिब्बती जंगली जानवर संरक्षण संस्था ने 13 जून को ल्हासा में इस बात की पुष्टि की कि तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में तिब्बती नीलगायों की संख्या 1 लाख 70 हज़ार तक पहुंच गई है, कुछ वर्ष पहले इनकी संख्या मात्र 1 लाख 50 हज़ार थी।

तिब्बती नीलगाय चीन में पहले राष्ट्र स्तरीय संरक्षण किये जाने वाला जंगली पशु है, जो मुख्य तौर पर छिंगहाई प्रांत, तिब्बत स्वायत्त प्रदेश और शिनच्यांग वेवुर स्वायत्त प्रदेश तीन स्थलों में बसा हुआ है। 20वीं शताब्दी के मध्य में नीलगायों की संख्या दस लाख से अधिक थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में तिब्बती नीलगाय कश्मीरी की मांग के कारण पिछली शताब्दी के अंतिम 30 वर्षों में अवैध शिकार की वजह से तिब्बती नीलगायों की संख्या में तेज़ी से कमी आने लगी।

20वीं शाताब्दी के अंत में अवैध शिकार और तस्करी के मुकाबले के लिए चीन सरकार ने छ्यांगथांग, होहक्सिल, आर्चिन पर्वत और सानच्यांग युआन तीन राष्ट्र स्तरीय प्राकृतिक संरक्षण क्षेत्र स्थापित किए, ताकि तिब्बती नीलगाय समेत दूसरे पठारीय दुर्लभ जंगली पशुओं की रक्षा की जा सके।

(श्याओ थांग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040