Web  hindi.cri.cn
वियतनाम ने नागरिकों की लंबाई बढ़ाने के लिए नयी नीति बनायी
2013-06-13 15:12:33

ख़बर है कि वियतनाम के संस्कृति, खेल व पर्यटन मंत्रालय ने हाल ही में हनोई में वर्ष 2011 से वर्ष 2030 तक वियतनामी जनता की शारीरिक क्षमता व लंबाई बढ़ाने के संबंध में सम्मेलन आयोजित किया। इस दौरान दो साल पहले सरकार द्वारा बनायी गयी मध्य व दीर्घकालिक योजना की चर्चा की गयी। इस योजना के अनुसार वियतनाम सरकार 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर खर्च करके अपने नागरिकों की शारीरिक क्षमता व लंबाई को बढ़ाने पर ज़ोर देगी । अनुमान है कि 20 वर्षों के बाद वियतनामी जनता की औसत लंबाई तीन या चार सेमी बढ़ेगी। आर्थिक विकास हासिल करके वियतनाम सरकार ने भी जापान व चीन जैसे अन्य एशियाई देशों की तरह अपने नागरिकों की शारीरिक क्षमता पर ध्यान देना शुरू किया, और लोगों की लंबाई को बढ़ाना सरकारी कार्य का एक महत्वपूर्ण भाग बना।

इस योजना को वियतनामी प्रधानमंत्री नगुयेन तान तुंग ने 28 अप्रैल 2011 को मंजूरी दी। इसका लक्ष्य है 30 करोड़ डॉलर खर्च करके नागरिकों की शारीरिक क्षमता व लंबाई को बढ़ाना। सम्मेलन में उपस्थित वियतनामी खेल विज्ञान अकादमी के प्रधान लाम कुआंग तांह के ख्याल से इस योजना से वर्ष 2030 तक वियतनाम में पुरुषों की औसत लंबाई 168.5 सेमी तक पहुंचेगी, और महिलाओं की लंबाई 157.5 सेमी तक पहुंचेगी। वर्तमान में वियतनामी पुरूषों की औसत लंबाई केवल 164.4 सेमी, और महिलाओं की लंबाई 153 सेमी।

इस योजना में नागरिकों की लंबाई पर शारीरिक क्षमता के असर का अध्ययन, पोषण व स्वास्थ्य की रक्षा, और 3 से 18 वर्षों तक उम्र वाले बच्चों में खेल कूद का प्रसार-प्रचार आदि विषय शामिल हैं। और यह योजना मुख्य तौर पर गर्भवती महिलाओं, बच्चों व 18 वर्ष की उम्र में युवाओं के लिए है।

लंबे समय तक युद्ध से पीड़ित होने के कारण वियतनाम का आर्थिक विकास अन्य एशियाई देशों की अपेक्षा थोड़ा पिछड़ा है। जिससे वियतनामी लोगों की शारीरिक क्षमता भी अन्य देशों से कमजोर है। आंकड़ों के अनुसार 100 वर्षों में वियतनामी लोगों की औसत लंबाई 20 सेमी बढ़ी। लेकिन वह विश्व में लोगों की औसत लंबाई के मध्य स्तर पर भी नहीं पहुंच सकी। वियतनामी युवाओं की लंबाई पिछली पीढ़ी से अधिक रही। लेकिन पड़ोसी देशों की अपेक्षा इसका विकास इतना तेज नहीं है। वर्ष 2000 में वियतनामी युवाओं की औसत लंबाई 1.62 मीटर थी। पर उसके पड़ोसी देश थाइलैंड में युवाओं की औसत लंबाई 1.68 मीटर है। और जापान में युवाओं की औसत लंबाई 1.7 मीटर तक पहुंच गयी। वियतनामी खेल विज्ञान अकादमी की जांच से यह जाहिर हुआ है कि चीन, जापान, थाइलैंड, सिंगापुर, इंडोनेशिया आदि देशों के युवाओं की तुलना में वियतनामी युवा औसत लंबाई, वज़न, मजबूती व शक्ति में पिछड़े हैं।

उदाहरण के लिये वियतनामी अख़बार जन सेना में प्रकाशित एक रिपोर्ट में यह कहा गया है कि आशा है हमारे सैनिक व्यायाम करने की कोशिश करेंगे। वियतनामी लोगों का शरीर बहुत छोटा है। पहले जापान और दक्षिण कोरिया के लोगों का शरीर भी हमारे जैसा था। लेकिन अब वे बड़े पैमाने पर सुधर गये हैं। यह कहा जा सकता है कि शारीरिक लंबाई पर वियतनामी लोगों का ध्यान केंद्रित हुआ है। कुछ वियतनामी लोगों ने कहा कि सभी वियतनामी लोगों को आशा है कि वे ज़रा लंबे हो सकेंगे। ताकि वे ज्यादा सुन्दर दिख सकें।

वियतनामी राष्ट्रीय टीवी चैनल के मुताबिक वर्तमान की अंतर्राष्ट्रीय पृष्ठभूमि में वियतनामी जनता की शारीरिक क्षमता को व्यापक रूप से मजबूत करना, और लोगों की लंबाई को एक सूचकांक बनाना, वियतनामी समाज की एक मांग बन गयी है।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040