Web  hindi.cri.cn
शनचो-10 ने भरी अंतरिक्ष के लिए भरी उड़ान
2013-06-11 18:30:15

चीन के बहुप्रतीक्षित शनचो-10 समानव अंतरिक्ष यान के उड़ान ग्रुप ने 10 जून को संवादादाताओं से मुलाकात की। चीनी अंतरिक्ष यात्री न्ये हाईशंग, चांग श्याओक्वांग और वांग याफिंग 11 जून की शाम 5 बजकर 38 मिनट पर शनचो-10 के साथ अंतरिक्ष के लिए रवाना हुए। और थ्यैनकुंग-1 अंतरिक्ष यान के साथ डॉकिंग मिशन निभाएंगे।

10 जून की शाम 5 बजकर 30 मिनट पर चीनी अंतरिक्ष यात्री न्ये हाईशंग, चांग श्याओक्वांग और वांग याफिंग ने संवाददाताओं से मुलाकात की। उनके चेहरों पर जो आत्मविश्वास और शांतिपूर्ण मुस्कुराहट का देशी-विदेशी संवाददाताओं पर व्यापक असर पड़ा।

शनचो-9 उड़ान ग्रुप की ही तरह इस बार के ग्रुप में वरिष्ठ, युवक और महिला अंतरिक्ष यात्री भी शामिल हैं। न्ये हाईशंग अंतरिक्ष जाने वाले सबसे युवा चीनी अंतरिक्ष यात्री होने के साथ साथ पहले एयर वाइस मार्शल अंतरिक्ष यात्री भी हैं और वांग याफिंग महिला अंतरिक्ष यात्री हैं, जिसकी उम्र सिर्फ 33 वर्ष है।

चीन की समानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना की प्रवक्ता वू फिंग ने कहा कि उड़ान ग्रुप के सदस्यों की अपनी-अपनी श्रेष्ठता है। इस तरह का संयोजन डॉकिंग मिशन के निभाने के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा

"दोनों पुरुष अंतरिक्ष यात्रियों की अंतरिक्ष यान संचालन, दोनों यान के यौगिक रूप का प्रबंधन और आपातकालीन स्थिति से निपटने की क्षमता है। तीनों अंतरिक्ष यात्री मैनुअली भी अंतरिक्ष यान को जोड़ने में सक्षम हैं। इस बार के मिशन के दौरान महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष शिक्षा की प्रस्तोता बनेंगी। वे स्कूली बच्चों को अंतरिक्ष की भौतिक स्थिति से अवगत कराएंगी। शनचो-10 अंतरिक्ष यान इस बार और लम्बे समय तक उड़ान भरेगा, जिससे अंतरिक्ष यात्री और ज्यादा तकनीकी परीक्षण कर सकेंगे।"

बताया जाता है कि शनचो-10 अंतरिक्ष यान कक्ष में 15 दिनों तक चलेगा। कक्ष में जाने के बाद उसकी थ्यैनकुंग-1 अंतरिक्ष यान के साथ दो बार डॉकिंग होगी। दोनों अंतरिक्ष यान एक बार स्वचालित रूप से और एक बार अंतरिक्ष यात्रियों के हाथों से जोड़े जाएंगे। यौगिक रूप के उड़ान के समय तीन अंतरिक्ष यात्री थ्यैनकुंग-1 में प्रवेश कर चिकित्सा और तकनीक परीक्षण करेंगे और अंतरिक्ष शिक्षा देंगे।

वर्तमान डॉकिंग मिशन के दौरान 48 वर्षीय न्ये हाईशंग कमांडर हैं और हाथों से दोनों अंतरिक्ष यान जोड़ेंगे। 47 वर्षीय चांग श्याओक्वांग कमांडर के सहायक हैं और अंतरिक्ष यान चलाने व डॉकिंग करने आदि कामों में न्ये हाईशंग का समर्थन करेंगे। इसके अलावा, चांग श्याओक्वांग अंतरिक्ष शिक्षा के लिए कैमरामैन भी बनेंगे। 33 वर्षीय महिला अंतरिक्ष यात्री वांग याफिंग एयरक्राफ्ट की निगरानी, स्पेस परीक्षण, डिवाइस ऑपरेशन और जीवन देखभाल आदि काम करेंगी। वे अंतरिक्ष शिक्षा की प्रस्तोता भी होंगी।

अंतरिक्ष यात्री न्ये हाईशंग शनचो-6 उड़ान मिशन में भी शामिल थे। उन्होंने कहाः

"शनचो-6 की तुलना में इस बार का उड़ान और लम्बित होगा, अंतरिक्ष परीक्षण ज्यादा होंगे और खतरा भी बढ़ेगी, जो एक नई चुनौती है। मुझे उड़ान ग्रुप का सदस्य बनने पर गर्व महसूस हो रहा है। आशा है कि इस बार का डॉकिंग मिशन सफल होगा।"

गौरतलब है कि वर्तमान मिशन का उद्देश्य तीन अहम तकनीकों की पुष्टि करना है। वे हैं डॉकिंग तकनीक, कक्ष में अंतरिक्ष यात्री के रहने की तकनीक और अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माम से संबंधित तकनीक।

अहम बात यह है कि उड़ान के दौरान अंतरिक्ष यात्री पहली बार अंतरिक्ष में स्कूली बच्चों को शिक्षा देंगे और अंतरिक्ष की भौतिक स्थिति से अवगत कराएंगे। महिला अंतरिक्ष यात्री वांग याफिंग प्रस्तोता बनेंगी और बच्चों के साथ बातचीत और आवाजाही करेंगी।

गौरतलब है कि अब थ्यैनकुंग-1 अंतरिक्ष यान की स्थिति सामान्य है और डॉकिंग कक्षा में प्रवेश कर चुका है। शनचो-10 अंतरिक्ष यान और तीनों अंतरिक्ष यात्रियों की स्थिति भी अच्छी है।

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040