Web  hindi.cri.cn
तुआन वू चिए
2013-06-11 11:11:45

सबसे प्रसिद्ध पारंपरिक कहानी के अनुसार यह त्योहार च्रोउ राजवंश के युद्धरत राज्यों के दौरान चू साम्राज्य के कवि और राजनीतिज्ञ छू युआन (ईसा पूर्व 340- 278) को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता हैं। छू युआन चू शाही घराने का वंशज था और उच्च कार्यालयों में कार्य करता था। हालांकि, जब राजा ने तेजी से बढ़ रहे शक्तिशाली छीन राज्य के साथ गठबंधन करने का निर्णय लिया, तो छू युआन को गठबंधन का विरोध करने के चक्कर में निर्वासित किया गया, और उस पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया। अपने निर्वासन के दौरान, उसने बहुत सी शानदार कविताएं लिखीं, जो आज भी याद की जाती हैं। 28 वर्ष बाद, छीन राज्य ने चू राज्य पर आक्रमण कर दिया और चू राज्य की राजधानी यींग पर कब्जा कर लिया। इस ख़बर से दूखी होकर, छू युआन ने पांचवें चांद्र मास के पांचवें दिन मीलुओ नदी में डुबकी लगाकर अपनी जान दे दी।

यह कहा जाता है कि जब छू युआन की आत्महत्या की खबर स्थानीय लोगों को मालूम हुई, जो उसकी सराहना करते थे, उन्होंने मछली को खिलाने के लिए नदी में त्रिकोण के आकार में लिपटे चिपचिपे बांस के पत्ते डाले थे। उनमें चावल लिपटे हुए थे ताकि मछली छू युआन के शरीर को न खाएं और उसकी जगह चावल खालें। यह कहा जाता है कि इसके बाद से जोंग्ज़ की उत्पत्ति हुई। स्थानीय लोग मछलियों को दूर भगाने, और उसके शरीर को पुनः प्राप्त करने के लिए लंबी-लंबी नावों को चलाने लगे। यह कहा जाता है कि इस तरह से ड्रैगन नाव रेसिंग का आरंभ हुआ। तब के बाद से, लोग ड्रैगन नाव रेसिंग करके, जोंग्ज़ खाकर, और रेअल्गर शराब पीकर उसकी मौत की सालगिरह मनाकर छू युआन को श्रद्धांजलि देते हैं।

छू युआन की उत्पत्ति परिकल्पना के अलावा इस तरह की मिलती-जुलती परिकल्पना और भी हैं। इस परिकल्पना का मुख्य किरदार वू जशू हैं, जो छू युआन से कोई दो शताब्दी पहले हुआ था। यह त्यौहार वू राज्य के पूर्व क्षेत्र में वू जशू की याद में मनाया जाता है, जो 484 ईसा पूर्व में मृत्यु हो गई थी। वू जशू एक वफादार सलाहकार था। जब राज्य को नुकसान हुआ था, तो उसकी सलाह राजा द्वारा नजरअंदाज कर दी गई। राजा फू-छाए द्वारा वू जशू को जबरन आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया। उसके शरीर को पांचवें चांद्र मास के पांचवें दिन नदी में फेंक दिया गया। उसकी मृत्यु के बाद से सूच्रोउ जैसे जगहों में वू जशू को तुआन वू चिए के दौरान याद किया जाता हैं।

हालाँकि, छू युआन की उत्पत्ति परिकल्पना काफ़ी लोकप्रिय है, पर च्र-चियांग के उत्तर-पूर्वी क्षेत्र जैसे शाओंशिंग, निंगपो, और च्रऊशान के लोग तुआन वू चिए के दौरान छू युआन की जगह साओ-ई को याद करते हैं। साओ-ई के पिता साओ-शू एक ओझा थे जो च्र-चियांग प्रांत के सांगयू में स्थानीय समारोह की अध्यक्षता करते थे। सन् 143 में, तुआन वू त्यौहार के दौरान जब वू जशू का स्मरणोत्सव मनाया जा रहा था, तो साओ-शू अचानक नदी में गिर गए। इस ख़बर से साओ-शू की बेटी साओ-ई को बहुत बड़ा सदमा लगा। उसने अपने पिता को नदी में से ढूंढने का निश्चय किया। तीन दिन तक अपने पिता को ढूंढती रही। पाँच दिनों के बाद, वह और उसके पिता नदी में डूबे हुए मृत पाये गये। आठ साल बाद, सन् 151 में सांगयू क्षेत्र में साओ-ई की याद में एक मंदिर बनवाया गया। तुआन वू चिए के दौरान उसको और उसके त्याग को याद किया जाता हैं।

तुआन वू चिए में तीन बड़ी गतिविधियां की जाती हैं जैसे जोंग्ज बनाना या खाना, रीयलगर शराब पीना जो चीनी औषधियों से निर्मित हैं, और ड्रैगन नाव की रेस करना। इसके अलावा अन्य सामान्य गतिविधियों में जैसे झोंग कुई (एक पौराणिक अभिभावक का प्रतीक) को लटकाना, लंबी सैर करना, और सुगंधित दवा वाले बैग को पहनना आदि शामिल हैं। अन्य पारंपरिक गतिविधियों में एक अण्डा को दोपहर 12 बजे खड़ा करना हैं। यह माना जाता है कि यदि आपने दोपहर 12 बजे एक अण्ड़े को खड़ा कर दिया तो अगले साल तक आप भाग्यशाली हो जाएंगे। इन सभी गतिविधियों के साथ, रीयलगर शराब (जिसे चीनी भाषा में शीयोंग हुहांग कहते हैं) पी जाती है क्योंकि पूर्वजों द्वारा माना गया हैं कि यह बीमारी या बुराई को रोकने में असरदार है, और इससे सेहत व तंदुरुस्ती भी बढ़ती है।

चीन गणराज्य में, छू युआन को चीन का पहला प्रसिद्ध कवि माना जाता हैं। इस प्रकार तुआन वू चिए को "कवि दिवस"के रूप मे भी मनाया जाता हैं। चीन के ताइवान क्षेत्र में जोंग्ज़ नदी में अब और नहीं फेंके जाते हैं। चीनी लोग छू युआन के आत्मनिर्णय और पारपंरिक छुट्टी के रूप में जोंग्ज़ खाते हैं।


1 2
आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040