Wednesday   Apr 30th   2025  
Web  hindi.cri.cn
युन्नान प्रांत के प्रमुख से मिले श्रीलंका के प्रधानमंत्री
2013-06-09 16:17:16

चीन के युन्नान प्रांत के प्रमुख ली ची हंग ने 8 जून को खुनमिंग में श्रीलंका के प्रधानमंत्री डी एम जयारत्ने से मुलाकात की। जयारत्ने श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल के साथ खुनमिंग में पहले चीन-दक्षिण एशिया मेले में भाग ले रहे हैं।

ली ची हंग ने कहा कि हाल के वर्षों में युन्नान और श्रीलंका के बीच आर्थिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक सहयोग बढ़ रहा है। आशा है कि दोनों पक्षों के बीच आवाजाही लगातार मजबूत होगी। उन्होंने कृषि, पूंजी, व्यापार और उद्योग में सहयोग बढ़ाने का सुझाव भी दिया। ली ची हंग ने कहा कि युन्नान प्रांत श्रीलंका में पूंजी लगाने के लिए अपने उपक्रमों को प्रोत्साहित करेगा और श्रीलंका के साथ पर्यटन, शिक्षा, संस्कृति और तकनीक में सहयोग बढ़ाएगा।

जयारत्ने ने आशा जताई कि युन्नान और श्रीलंका आर्थिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक आवाजाही मजबूत करेंगे, ताकि श्रीलंका-चीन मैत्रीपूर्ण साझेदारी बढ़ सके।

(ललिता)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040