Web  hindi.cri.cn
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय प्रवासी सबसे ज्यादा
2013-06-04 11:16:06

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले प्रवासियों में भारतीयों की संख्या सबसे अधिक है। ऑस्ट्रेलिया सरकार के ताजा सर्वे के अनुसार भारत ऑस्ट्रेलिया में स्थायी प्रवासियों का सबसे बड़ा स्रोत देश बन गया है। जबकि भारत के पीछे चीन, ब्रिटेन, फ़िलीपींस, दक्षिण अफ्रीका दूसरे से पांचवें स्थान पर हैं।

बताया जाता है कि वर्ष 2011 से 2012 तक ऑस्ट्रेलिया में भारत से आए स्थायी प्रवासियों की संख्या 12.7 प्रतिशत बढ़कर 29 हजार 18 तक हो गयी, जबकि स्थायी प्रवासी चीनियों की संख्या 29 हजार 5 सौ 46 से घटकर 25 हजार 5 सौ 9 तक हो गयी।

एशियाई देशों के लोगों के ऑस्ट्रेलिया में विस्थापित होने की शर्त में छूट मिलने के साथ साथ वर्ष 2011 से 2012 तक ऑस्ट्रेलिया के स्थायी प्रवासियों के दस सबसे बड़े स्रोत देशों में से सात एशियाई देश हैं।

ऑस्ट्रेलिया के उत्प्रवासन व नागरिक मामलों के मंत्री ने कहा कि पिछले दस सालों में गैर देशी नागरिकों की संख्या तेजी से बढ़कर वर्ष 2011 के अंत तक 60 लाख पहुंच गई। जिनमें भारतीय मूल के प्रवासियों की संख्या चार गुना हो गयी और चीनी मूल के प्रवासियों की संख्या तीन गुना बढ़ी है।

(मीनू)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040