Web  hindi.cri.cn
थाईलैंड के साथ सहयोग मजबूत करेगा श्रीलंका
2013-06-03 09:48:17

श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजापाक्सा ने 31 मई को यात्रा पर आई थाईलैंड की प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावास्ट्रा से मुलाकात की। दोनें नेताओं ने प्रतिरक्षा, विशेषकर समुद्री क्षेत्रों में सुरक्षा सहयोग मजबूत करने में चर्चा की। श्रीलंका के अखबार डेरी न्यूज ने 1 जून को यह रिपोर्ट जारी की।

राजापाक्सा ने कहा कि प्रतिरक्षा में श्रीलंका और थाईलैंड द्वारा अनुभव और सूचना शेयर करने से क्षेत्रीय आतंकी कार्रवाई और अन्य खतरे दूर करने में लाभदायक होगा। श्रीलंका और थाईलैंड समुद्र तटीय देश हैं। दोनों को समुद्री क्षेत्रों में सुरक्षा सहयोग मजबूत करना चाहिए। राजापाक्सा ने कहा कि हालांकि श्रीलंका में गृह युद्ध 2009 में समाप्त हुई, लेकिन विदेशों में लिट्टे के समर्थकों की कार्रवाई फिर भी सक्रिय है।

यिंगलक ने कहा कि समुद्री क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में दोनों देशों के बीच सहयोग क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए मददगार सिद्ध होगा। उन्होंने आतंकवाद विरोधी में कोशिश करने के लिए श्रीलंका सरकार की प्रशंसा भी की।

द्विपक्षीय व्यापार की चर्चा में दोनों नेताओं ने कहा कि इस क्षेत्र में दोनों देशों के बीच विकास की विशाल संभावना है। राजापाक्सा ने कहा कि गृह युद्ध की समाप्ति से श्रीलंका में पूंजी का बेहतर वातावरण बना रहा है। उन्होंने निवेश करने में थाईलैंड सरकार का स्वागत किया।

(ललिता)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040