Monday   Jul 28th   2025  
Web  hindi.cri.cn
तिब्बत के अली प्रिफेक्चर में विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा
2013-06-03 09:43:25

तिब्बत के अली प्रिफेक्चर में प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कांगरिनपोची पर्वत और मानसरोवर झील स्थित है। 2012 में अली प्रिफेक्चर पहुंचने वाले विदेशी यात्रियों की संख्या 13 हजार से अधिक रही, जिससे तिब्बत के विश्व पर्यटन स्थल बनने का लक्ष्य हासिल करने में तेजी आई।

अली प्रिफेक्चर में पर्यटन संसाधन समृद्ध हैं। कांगरिनपोची और मानसरोवर न सिर्फ चीनी यात्रियों को, बल्कि भारत और नेपाल आदि देशों के पर्यटकों को भी आकर्षित करते हैं। अली प्रिफेक्चर के विदेश विभाग के प्रमुख कसांग चाचो ने कहा कि हाल के वर्षों में केन्द्र सरकार ने पर्यटन स्थल में संस्थापनों की स्थिति सुधारने के लिए 1 करोड़ से अधिक युआन खर्च किए।

बताया जाता है कि विदेशी यात्रियों, विशेषकर भारत और नेपाल से आए यात्रियों को सुविधा देने के लिए तिब्बत की तीन पर्यटन एजेंसियों ने 2005 में रिसेप्शन सेवा शुरू की।

(ललिता)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040