Web  hindi.cri.cn
मनमोहन की जापान यात्रा शुरू
2013-05-27 19:03:30

भारतीय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 27 मई को जापान की 4 दिवसीय यात्रा शुरू की। यात्रा के दौरान वे जापानी प्रधानमंत्री अबे शिंजो से मुलाकात करेंगे। बताया जाता है कि दोनों जापान भारत परमाणु समझौते संबंधी वार्ता फिर से शुरू करने पर विचार करेंगे।

जापान रवाना होने से पहले मनमोहन ने दिल्ली में जापानी मीडिया के साथ साक्षात्कार किया। उन्होंने परमाणु समझौते संबंधी वार्ता पर सक्रिय रुख और मज़बूत उम्मीद जतायी।

इसके अलावा सिंह ने यह भी कहा कि जापान भारत में ऊर्जा क्षेत्र में ज़्यादा निवेश करेगा और शहरी रेल ट्रांजिट के निर्माण में भारत की मदद करेगा।

एशिया प्रशांत क्षेत्र में स्थिति पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कानून के दायरे में समुद्र में नेविगेशन की स्वतंत्रता का समर्थन किया। समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण वार्ता से किया जाना चाहिए।

जापानी मीडिया का मानना है कि भारत चीन के साथ आर्थिक संबंधों के महत्व देता है, इसलिए भारत जापान के कहने पर चीन के खिलाफ खड़ा नहीं होगा।

(दिनेश)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040