Web  hindi.cri.cn
भारतीय उद्योगों का चीन में स्वागत किया ली खछयांग ने
2013-05-22 11:07:01

चीनी प्रधानमंत्री ली खछ्यांग ने 21 मई को मुंबई में टाटा समूह का दौरा किया।

ली ख छ्यांग ने टाटा विदेशी अनुसंधान केंद्र व फोटो प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए कंपनी के संचालन व चीन के साथ सहयोग के बारे में चर्चा की।

ली ख छ्यांग ने कहा कि टाटा समूह व चीनी उद्योगों के साथ एक व्यापक सहयोग करता रहा है, यह चीन-भारत व्यापार व आर्थिक सहयोग विकास का एक प्रतीक माना जाता है। इस यात्रा के दौरान मैंने भारतीय नेताओं के साथ एक सामरिक समझौता हासिल किया और साथ ही कई व्यावहारिक सहयोग योजनाएं बनायी। जिसके ज़रिये टाटा व चीन के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिये अहम मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक भारतीय उद्योगों को चीन के साथ सहयोग करने का स्वागत किया।

ली ख छ्यांग ने वीडियो कांफ्रेसिंग के ज़रिए शांघाई स्थित टाटा कार्यालय के चीनी व भारतीय कर्मचारियों से बात की। उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि आप चीनी बाजार का विस्तार करते हुए चीन में भारतीय बाजार की पहचान के लिये भी अहम काम कर रहे हैं।

अंजली

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040