Sunday   Jul 27th   2025  
Web  hindi.cri.cn
चीन-भारत मैत्री बहुत सार्थक है:भारत स्थित चीनी राजदूत
2013-05-16 11:05:28

16 मई को चीनी अखबार जन दैनिक में भारत स्थित चीनी राजदूत वेइ वेइ का लेख छपा। उन्होंने कहा कि चीन-भारत मैत्री बहुत सार्थक है।

लेख में कहा गया कि आगामी 19 मई को प्रधानमंत्री ली खछ्यांग भारत की यात्रा करेंगे, जिससे चीन-भारत संबंध पर चीनी सरकार का उच्च महत्व नज़र आता है। चीनी विदेश नीतियों में भारत के साथ संबंध का अहम स्थान है। भविष्य में ज्यादा महत्वपूर्ण होगा। चीन-भारत मैत्री अविचल प्रमुख धारा है। 21वीं सदी में प्रवेश कर दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय आवाजाही अधिक है और बहुपक्षीय मंच पर सहयोग भी घनिष्ठ रहे। चीन और भारत का आर्थिक व व्यापारिक संबंध और सांस्कृतिक आवाजाही भी दिन ब दिन घनिष्ठ हो रहा है। इसके साथ ही दोनों के समान राष्ट्रीय हितों में भी विस्तार हो रहा है। चीन और भारत ने गहन रूप से महसूस किया है कि चीन-भारत मैत्री दोनों पक्षों के मूल हितों से मेल खाता है, और यह एशिया यहां तकि कि सारी दुनिया के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भी है।

लेख में कहा गया कि किसी कारणों से चीन और भारत के बीच कुछ मतभेद मौजूद रहे है। लेकिन हमें विश्वास है कि द्विपक्षीय व्यवस्था के ढांचे में शांतिपूर्ण और मैत्रीपूर्ण सलाह मशविरे के जरिए इतिहास द्वारा छोड़े गए सवालों का अच्छी तरह समाधान किया जा सकेगा।

वेइ वेइ ने लेख में बल देते हुए कहा कि दोनों देशों की समान कोशिशों के जरिए चीन-भारत संबंध अवश्य ही कठिनाइयों को दूर कर सक्रिय रूप से आगे बढ़ेगा। प्रधानमंत्री ली खछ्यांग की भारत यात्रा चीन-भारत संबंध के मामले में अहम और सकारात्मक बात है, जिससे चीन-भारत संबंध का नया अध्याय जरूर जोड़ा जाएगा।

(श्याओ थांग)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040