Web  hindi.cri.cn
ल्हासा में माल परिवहन सिंचाई जंक्शन की स्थापना होगी
2013-05-13 18:13:09

ल्हासा में आधुनिक लोजिस्टिक्स के विकास के लिये एक पूरी तरह कार्यात्मक माल परिवहन सिंचाई जंक्शन की स्थापना की जाएगी। वह तिब्बत में एक उच्च तकनीक वाला माल परिवहन केंद्र बनेगा।

यह परिवहन सिंचाई जंक्शन ल्हासा शहर के ड्वेलुङडेछिंग काउंटी में स्थित है। जिसका क्षेत्रफल लगभग 800 म्यू है। स्थापना के बाद वह तिब्बत के अन्य क्षेत्रों में स्थित लोजिस्टिक्स केंद्र से जुड़ेगा, ताकि वह तिब्बत व दक्षिण एशियाई बड़े बाजार के बीच एक चतुर्मुखी आधुनिक लोजिस्टिक्स केंद्र बन सके।

इस परिवहन सिंचाई जंक्शन के आसपास मार्ग, रेल व वायुसेवा का यातायात जाल आरंभिक तौर पर स्थापित किया गया है। जो भविष्य में लोजिस्टिक्स केंद्र के लिये यातायात व सूचना आदि सुविधाएं दे सकेगा। इस लोजिस्टिक्स केंद्र की स्थापना के बाद स्थानीय आर्थिक विकास को और मजबूत किया जा सकेगा।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040