Web  hindi.cri.cn
अफ़्रीका में टेबल टेनिस में बादशाह बनना चाहता है नाइजीरिया
2013-05-12 16:38:10

टेबल टेनिस चीन का राष्ट्रीय खेल माना जाता है। विश्व में चीनी टेबल टेनिस टीम भी पहले स्थान पर रही। लेकिन दूर अफ़्रीकी देश नाइजीरिया में भी टेबल टेनिस का स्वागत हो रहा है। हाल ही में नाइजीरियाई टेबल टेनिस संघ ने सार्वजनिक तौर पर यह कहा है कि वह निहित शक्ति का प्रशिक्षण करके अफ़्रीका में टेबल टेनिस में नंबर एक बनना चाहता है।

नाइजीरिया अफ़्रीका में खेल का एक परंपरागत शक्तिशाली देश है। उसने फुटबाल, ट्रैक एन्ड फ़ील्ड आदि इवेंटों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। पर कम लोग यह जानते हैं कि नाइजीरिया की टेबल टेनिस टीम का स्तर भी अफ्रीका में बहुत अच्छा है। नाइजीरियाई खिलाड़ियों को बीते दसेक वर्षों में अफ़्रीका में शक्तिशाली प्रतिद्वंद्वी नहीं मिले। और अखिल अफ़्रीका खेल समारोह की टेबल टेनिस प्रतियोगिता में नाइजीरियाई टीम ने कई बार सभी चैंपियनशिप जीती।

चीन की तरह टेबल टेनिस खेल नाइजीरिया में बहुत लोकप्रिय है। नाइजीरिया में लगभग हर शहर में टेबल टेनिस क्लब स्थापित किए गए हैं। हालांकि राष्ट्रीय लीग नहीं है, लेकिन क्लबों के बीच हमेशा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। कारखाना, स्कूल यहां तक कि गांव में भी टेबल टेनिस खेलने का दृश्य देखा जा सकता है। और राजधानी अबुजा जैसे बड़े शहरों के सुपर मार्केटों में भी टेबल टेनिस से जुड़े उपकरण खूब बिकते हैं।

लेकिन हाल ही में नाइजीरियाई राष्ट्रीय टेबल टेनिस संघ ने कहा कि क्योंकि श्रेष्ठ खिलाड़ियों के रिटायर होने के चलते टेबल टेनिस में बेहतरीन खिलाड़ियों की कमी महसूस हो रही है। साथ ही देश में सुरक्षा स्थिति स्थिर न होने के कारण पेशेवर प्रशिक्षण में भाग लेने वाले युवाओं की संख्या भी बहुत कम है। टेबल टेनिस के विकास में गतिरोध मौजूद है। इसलिये इस संघ के उपाध्यक्ष ने कहा कि संघ के अधीन विभिन्न क्लब बुनियाद से फिर एक बार टेबल टेनिस खिलाड़ियों को चुनेंगे, श्रेष्ठ प्रशिक्षक तैयार करेंगे, और प्रशिक्षण करने का अच्छा वातावरण पेश करेंगे। ताकि इस खेल में नाइजीरिया का स्थान सुनिश्चित करने के लिये कुछ नये सितारे तैयार किये जा सकें।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040