Web  hindi.cri.cn
पहले चीन-दक्षिण एशिया मेले का परिचय मकाओ में हुआ
2013-05-07 19:36:39

 


6 मई को दक्षिण पश्चिमी चीन के युन्नान प्रांत के गवर्नर ली चीहङ ने प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर मकाओ विशेष प्रशानिक क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने युन्नान प्रांत की नवीनतम विकास स्थिति और आगामी जून में राजधानी खुनमिंग में आयोजित से पहले चीन-दक्षिण एशिया मेले का परिचय दिया।

युन्नान प्रांत और मकाओ चूच्यांग नदी के डेल्टा क्षेत्र पर स्थित है। युन्नान प्रांत में खनिज, पर्यटन, ऊर्जा, जीव जंतु आदि संसाधन प्रचुर मात्रा में है, जबकि मकाओ में प्रदर्शन, पर्यटन और संस्कृति से जुड़े व्यवसायों के विकास के विशेष अनुभव होते हैं। जुलाई 2012 में युन्नान-मकाओ पूंजी निवेश सहयोग प्रसार सभा मकाओ में आयोजित हुआ, और प्रांत के गवर्नर ली चीहङ ने इसमें भाग लिया और भाषण भी दिया। इस बार की यात्रा की चर्चा करते हुए ली ने कहा कि भविष्य में दोनों क्षेत्र प्रदर्शन, पर्यटन, संस्कृति, और चीनी औषधि आदि व्यवसायों में बहतरीन सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा:

"हम प्रदर्शन उद्योग के सहयोग को और मज़बूत करेंगे। मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार प्रदर्शन अर्थतंत्र के विकास पर ध्यान देती है। हर साल युन्नान प्रांत में खुनमिंग आयात-निर्यात मेले जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन गतिविधियां चलाई जाती हैं। इसके साथ ही युन्नान मकाओ के साथ पर्यटन और संस्कृति व्यवसायों में सहयोग भी बढ़ाएगा। दोनों पक्ष संयुक्त रूप से पर्यटन मशहूर ब्रांड का निर्माण करते हुए पर्यटन सूचना साझा कर सकते हैं। पर्यटन लाइन का समायोजन कर पर्यटन उत्पादन का संयुक्त रूप से विकास करेंगे। दोनों पक्षों के बीच चीनी औषधि व्यवसाय के क्षेत्र सहयोग मज़बूत करेंगे। वर्तमान में मकाओ सरकार चीनी औषधि उद्योग के जोरदार विकास का बंदोबस्त कर रही है, उधर युन्नान के चीनी औषधि भी बहुत मशहूर है। हम इसी क्षेत्र में मकाओ उद्योगों के साथ सहयोग कर उभय जीत प्राप्त करना चाहते हैं।"

दोस्तो, दक्षिण पश्चिमी चीन स्थित युन्नान प्रांत म्यानमार, लाओस और वियतनाम से जुड़ा है। यह प्रांत चीन और दक्षिण पूर्व एशिया तथा दक्षिण एशिया जोड़ने वाली खिड़की मानी जाती है, जिसके विकास का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। 30 अक्तूबर वर्ष 2012 को चीनी राज्य परिषद ने दक्षिण एशियाई वस्तुओं की प्रदर्शनी को औपचारिक तौर पर चीन-दक्षिण एशिया मेले में बदला। आगामी जून के 6 से 10 तारीख तक पहला चीन दक्षिण एशिया मेला और 21वां खुनमिंग आयात निर्यात मेला खुनमिंग शहर में आयोजित होंगे। मौके पर माल-व्यापार, सेवा-व्यापार, पूंजी सहयोग, पर्यटन सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान आदि गतिविधियों से इस मेले को एक उच्च स्तरीय मिश्रित मेला बनाया जाएगा। युन्नान प्रांत के गवर्नर ली चीहङ ने इसी दिन आयोजित प्रसार सभा में चीन-दक्षिण एशिया मेले की तैयारी की स्थिति से अवगत कराते हुए कहा:

"पहले चीन-दक्षिण एशिया मेला जून माह में युन्नान प्रांत की राजधानी खुनमिंग शहर में आयोजित होगा। अब मेले की विभिन्न तैयारियां सुचारू रूप से चल रही है और कई विदेशी राजनीतिज्ञों ने इसमें भाग लेने की पुष्टि की है और अब तक 32 देशों और क्षेत्रों के 1200 से अधिक उद्यमियों ने मेले में भाग लेने का पंजीकरण करवाया हैं।"

इधर के सालों में युन्नान और मकाओ का विकास बहतरीन रूझान पर कायम रहता है। दोनों के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग दिन ब दिन सक्रिय हो रहे हैं और मानविकी आवाजाही भी लगातार बढ़ रही है। तेज़ विकास के दौरान दोनों क्षेत्रों के बीच एक दूसरे के पूरक है और सहयोग की बड़ी गुंजाइश होती है। मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के वित्तीय विभाग के प्रधान थांन पोयुआन ने कहा कि मकाओ युन्नान प्रांत के साथ सहयोग को और मज़बूत करने के लिए तैयार है। उनका कहना है:

"मकाओ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र की सरकार युन्नान के साथ सहयोग की मज़बूती का समर्थन करती रहेगी। मुख्य तौर पर दोनों क्षेत्रों के अर्थतंत्र, व्यापार, पर्यटन, प्रदर्शन और संस्कृति आदि क्षेत्रों के सहयोग को बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही मकाओ युन्नान प्रांत के कारोबारों के अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में प्रवेश करने और इस प्रांत में विदेशी पूंजी के आकर्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा।"

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040