Web  hindi.cri.cn
ल्हासा में उगेंगी सब्जियाँ
2013-05-06 11:12:45

चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में सब्जियों की सप्लाई पूरी तरह भीतरी इलाकों पर निर्भर रहती थी। अब ल्हासा में सब्जियों की आपूर्ति के लिए उन पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं। तिब्बती कृषि और पशुपालन ब्यूरो ने इसकी जानकारी दी।

बताया जाता है कि पठारीय मौसम और भौगोलिक वातावरण आदि कारणों से लम्बे समय तक तिब्बत में लोगों के लिए प्रमुख खाद्द पदार्थ और जौ तो उपलब्ध थे, लेकिन हरी सब्जियाँ बहुत कम मिलती थी। 1996 में ल्हासा में ग्रीन हाउस तकनीक का प्रयोग शुरु हुआ, जिसके चलते हरी सब्जियों की पैदावार लगातार बढ़ रही हैं।

तिब्बत कृषि और पशुपालन ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक 2012 में ल्हासा में सब्जियों की 2 लाख 41 हजार टन पैदावार हुई। गर्मियों और शरद ऋतु में ल्हासा में 88 प्रतिशत सब्जियों की आपूर्ति को अब बाहरी इलाकों पर निर्भर रहने की जरुरत नहीं।

(ललिता)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040