Web  hindi.cri.cn
अमेरिका, अफ़गानिस्तान और पाकिस्तान की वार्ता सफल
2013-04-25 10:07:09

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केर्री ने 24 अप्रैल को कहा कि अमेरिका, अफ़गानिस्तान व पाकिस्तान के बीच ब्रसेल्स में हुई वार्ता सफल रही।

उसी दिन केर्री ने ब्रसेल्स में अफ़गान राष्ट्रपति हामिद करज़ई, पाक थल सेनाध्यक्ष अशफ़ाक़ परवेज कियानी के साथ नाटो स्थित अमेरिकी राजदूत के निवास पर त्रिपक्षीय वार्ता की। इस दौरान क्षेत्रीय स्थिति व अफ़गानिस्तान की शांति प्रक्रिया पर चर्चा हुई। तीन घंटे की वार्ता के बाद केर्री ने मीडिया से कहा कि इस बार की वार्ता सफल और रचनात्मक रही। वार्ता के बाद विभिन्न पक्षों को कुछ ठोस काम करना चाहिये। तीनों पक्षों ने राजनीति व सुरक्षा आदि मुद्दों पर लगातार वार्ता करने पर सहमति जताई। वहीं यह वचन भी दिया गया कि अफ़गानिस्तान व पाकिस्तान और पूरे क्षेत्र के हितों को ध्यान में रखते हुए अफ़गानिस्तान व पाकिस्तान को अच्छे संबंध कायम करने होंगे। हालांकि केर्री ने वार्ता के ठोस विषय का खुलासा नहीं किया। अफगान राष्ट्रपति करज़ई ने कहा कि यह एक बहुत महत्वपूर्ण वार्ता है। पाक उच्च स्तरीय अधिकारी ने भी इसमें भाग लिया। इस पर उन्हें बहुत खुशी हुई। पर वार्ता के बाद करजई व कियानी ने कुछ भी नहीं कहा।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040