Web  hindi.cri.cn
अफ़गानिस्तान में भूकंप व बाढ़ से 33 की मौत
2013-04-25 09:58:51

पाकिस्तान से नज़दीक पूर्वी अफगानिस्तान में आए भूकंप में कम से कम 33 लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भूकंप स्थानीय समयानुसार 24 अप्रैल को दोपहर बाद 2 बजकर 25 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता 6.2 थी। भूकंप का केंद्र पूर्वी अफगानिस्तान के नांगर्हर प्रांत की राजधानी जालालाबाद के उत्तर-पश्चिम से 25 किमी दूर है, जो पाकिस्तान की सीमा से नज़दीक है। भूकंप की गहराई 65 किमी बताई जाती है। अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल, पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद, तथा भारत की राजधानी दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। अफ़गान रेड क्रीसेंट द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक भूकंप से 18 अफ़गान नागरिकों की मौत हो चुकी है। साथ ही 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

उसी दिन अफ़गानिस्तान के अधिकतर क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। भूकंप व वर्षा के चलते नांगर्हर व पार के कुनार प्रांत में सैकड़ों मकान गिर पड़े। और बाढ़ आने के साथ-साथ भूस्खलन भी हुआ, जिसमें 15 अफगान नागरिक मारे गये। वर्तमान में राहत कार्य तेजी से चल रहा है, और घायलों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

चंद्रिमा

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040