Web  hindi.cri.cn
बेंगलुरू में हुए विस्फोट में 16 लोग घायल
2013-04-17 19:44:09

स्थानीय समयानुसार 17 अप्रैल सुबह बेंगलुरू में हुए बम विस्फोट में कम से कम 16 लोग घायल हुए हैं।

सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के दफ़्तर के पास एक मोटरसाइकिल पर धमाका हुआ। जिसमें 16 लोग जख्मी हो गए। घायलों में 11 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सुरक्षा विभाग के अनुसार इस विस्फोट में साधारण विस्फोटक का प्रयोग किया गया। कर्नाटक प्रदेश के गृहमंत्री आर.अशोक ने कहा कि इस हमले के निशाने पर भा.ज.पा का दफ़्तर था।

कर्नाटक प्रदेश की राजधानी बेंगलुरू भारत की सिलिकॉन वैली के रूप में जाना जाता है। यहां प्रदेश-स्तर के संसद चुनाव जल्द ही होने वाले हैं। सत्तारुढ़ भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) दूसरी बार सत्ता की कमान संभालने का प्रयास कर रही है।(होवेइ)

आप की राय लिखें
Radio
Play
सूचनापट्ट
मत सर्वेक्षण
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040